{"_id":"5e7929d38ebc3e76987d79f7","slug":"prices-in-mandi-normal-in-delhi-but-prices-of-vegetables-increase-in-retail-due-to-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली लॉकडाउनः मंडी में कीमतें सामान्य, पर खुदरा में हरी सब्जियों के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली लॉकडाउनः मंडी में कीमतें सामान्य, पर खुदरा में हरी सब्जियों के दाम बढ़े
Tue, 24 Mar 2020 02:57 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2020 02:57 AM IST
सार
-कारोबारी बोले, लॉकडाउन के कारण मंडी से माल लाने में हो रही है परेशानी
विज्ञापन
सब्जी मंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की सभी थोक मंडियां सामान्य रूप से चल रही हैं। सबसे खास बात है कि यहां सब्जियों और फलों के दाम सामान्य हैं। उधर, खुदरा मार्केट में सब्जियों की कीमत मंडी की अपेक्षा बहुत अधिक है। आलू-प्याज को छोड़ दिया जाए तो खुदरा मार्केट में हरी सब्जियों की कीमत आसमान की ओर है। इस संबंध में खुदरा कारोबारियों का कहना है कि बंद के दौरान उन्हें मंडी से सब्जियां लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी का असर कीमतों पर दिख रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को ज्यादातर लोग रोजमर्रा के लिए सब्जी खरीदने स्थानीय मंडी पहुंचे। यहां आलू और प्याज को छोड़कर अन्य सभी सब्जियां उन्हें काफी महंगे दाम पर मिलीं। आजादपुर मंडी में आलू के दाम 12 से 20 रुपये प्रति किलो हैं, जबकि खुदरा मार्केट में यह 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ऐसा ही कुछ हाल प्याज के दाम के साथ भी है। आजादपुर मंडी में प्याज 10 से 25 रुपये के बीच है तो खुदरा मार्केट में इसका दाम 40 रुपये किलो है। इसे सब्जी विक्रेता सामान्य मानते हैं।
विज्ञापन
आजादपुर मंडी के कारोबारी मुकेश सोनकर का कहना है कि मंडी और थोक बाजार सामान्य हैं। कुछ सब्जियों की आवक कम होने की वजह से उनके दाम में बढ़ोतरी हुई है। इन सब्जियों में परवल, शिमला मिर्च, भिंडी, करेला, मूली, बींस आदि हैं। खुदरा बाजार में इन सब्जियों के दाम काफी अधिक हैं।
विज्ञापन
कीमतों में अंतर
मंडी खुदरा बाजार
आलू 12 से 20 30 रुपये
प्याज 10 से 25 40 रुपये
टमाटर 3.25 से 22 40 रुपये
बैगन 8 से 24 40 रुपये
पत्ता गोभी 4 से 7 30 रुपये
फूलगोभी 6.50 से 16.25 40 रुपये
भिंडी 12 से 30 80 रुपये
गाजर 6.75 से 28.50 40 रुपये
लोकी 10 से 22 40 रुपये
कद्दू 8 से 16 40 रुपये
चुकंदर 2.25 से 5 30 रुपये
पालक 4 से 10 40 रुपये
(सभी कीमतें रुपये प्रतिकिलो)