फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Price of non subsidised LPG at Delhi will decrease by Rs 120 per cylinder

नए साल पर लोगों को तोहफा, 120 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

Tue, 01 Jan 2019 05:11 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 01 Jan 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
Price of non subsidised LPG at Delhi will decrease by Rs 120 per cylinder
gas subsidy
नए साल के मौके पर सरकार की ओर से जनता को शानदार उपहार दिया गया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। 1 जनवरी से गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपए की कटौती की गई है।
विज्ञापन

 

इसके अलावा सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में भी 5.91 रुपए की कटौती की गई है। इसी के साथ अब गैर सब्सिडी सिलेंडर 689 रुपए में मिलेगी। पहले इसकी कीमत 809.50 रुपए थी। कीमते आज रात प्रभावी रूप से लागू हो जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 494.99 रुपए में मिलेगा। इसकी घोषणा तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने की है। 

बता दें दिल्ली में पहले इसकी कीमत 500.91 रुपए थी। नई कीमत आज रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस महीने में यह दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed