फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   price of garlic in retail market crossed Rs 400 per kg onions sold at Rs 80

कैसे बनेगी टेस्टी ग्रेवी?: 400 रुपये किलो लहसुन तो प्याज 80, महंगाई से बिगड़ रहा खाने का स्वाद

Mon, 11 Nov 2024 06:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Nov 2024 06:05 AM IST
सार

दिल्ली ही नहीं बल्कि कई राज्यों में यही स्थिति है। अब नई फसल का इंतजार है। इसके बाद ही कीमतों में राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
price of garlic in retail market crossed Rs 400 per kg onions sold at Rs 80
महंगा हुआ लहसुन और प्याज - फोटो : adobe stock

विस्तार

प्याज और लहसुन की चढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जहां लहसुन की कीमत थोक बाजारों में 300 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। जबकि खुदरा बाजार में 400 रुपये बिक रहा है। वहीं, प्याज ने भी अपने तेवर दिखाते हुए 80 रुपये प्रतिकिलो का आंकड़ा छू लिया है। प्याज की कीमत में उछाल से लोगों को रुलाना शुरू कर दिया है। इससे ग्राहक और विक्रेता दोनों परेशान हैं। थोक बाजारों में प्याज की कीमत 40-60 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा, लहसुन की कीमतों में भी दोगुना इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

विज्ञापन

आजादपुर मंडी में प्याज व लहसुन व्यापारियों का कहना है कि पुरानी फसल खत्म हो गई है और नई फसल पूर्ति नहीं कर पा रही है। इससे इनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली ही नहीं बल्कि कई राज्यों में यही स्थिति है। अब नई फसल का इंतजार है। इसके बाद ही कीमतों में राहत मिलेगी। वहीं, पहाड़गंज स्थित रतन सब्जी बाजार में दुकानदार अर्जुन ने बताया कि प्याज की कीमतों में अचानक से उछाल आया है। जो दाम बीते सप्ताह 40 से 50 रुपये था वह अभी 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। ऐसे में कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह प्याज को मंडी से खरीदते हैं, इस वजह से वहां से जिस कीमत पर मिलता हैं, वे उस कीमत को प्रभावित करती हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बिक्री में कमी आई है, लेकिन लोग अभी भी खरीद रहे हैं। क्योंकि प्याज लोगों के खाने की आदतों का एक अहम हिस्सा है। वहीं, एक सब्जी विक्रेता रिंकू ने बताया कि प्याज की कीमत में महंगाई की वजह से उछाल आया है। कीमत 75 से 80 रुपये तक बढ़ गई है। देशभर में प्याज की कीमत में उछाल आया है।

विज्ञापन

मौसम के हिसाब से कीमतों में आनी चाहिए थी कमी
प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी पर एक खरीदार रजत ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि प्याज की कीमत बढ़ गई है, जबकि मौसम के हिसाब से इसमें कमी आनी चाहिए थी। उन्होंने 75 रुपये प्रति किलो प्याज खरीदा है। इसने घर में खाने-पीने की आदतों को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से अपील करता हैं कि कम से कम हर दिन खाई जाने वाली सब्जियों की कीमतें कम करें। उन्होंने दावा किया कि 8 नवंबर तक दिल्ली में प्याज की कीमत लगभग 80 रुपये प्रति किलोग्राम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed