{"_id":"5bb0fc3e867a557feb4e3768","slug":"price-of-cng-and-png-increases-in-delhi-and-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लगा महंगाई का झटका, दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी व पीएनजी के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लगा महंगाई का झटका, दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी व पीएनजी के दाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
सीएनजी पंप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल, पेट्रोल के बाद अब आईजीएल ने सीएनजी व पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। दिल्ली में सीएनजी अब 1 रुपया 70 पैसा महंगी हुई तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 1 रुपया 95 पैसा महंगी हो गई है। इसी तरह रसोई गैस में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी के दाम में भी बढ़ोत्तरी की गई है। पीएनजी दिल्ली में में 1.30 रुपये प्रति प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की बढ़ोत्तरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आधी रात से कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी है। रविवार देर रात 12 बजे से ही बढ़े हुए कीमत पर सीएनजी की बिक्री शुरू कर दी गई।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी व रसोई गैस में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी की कीमत में एक बार फिर बढ़ोत्तरी कर दी गई है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 1 रुपया 70 पैसे का इजाफा हुआ है। दिल्ली में सीएनजी अब 44.30 रुपया प्रति किलोग्राम मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम में 1 रुपये 95 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। इन शहरों में सीएनजी अब 51.25 रुपया प्रति किलोग्राम मिलेगी। रेवाड़ी में सीएनजी 54.05 रुपया प्रतिकिलो मिलेगी। यहां 1.80 रुपया प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है।
पीएनजी दिल्ली में बढ़े हुए कीमत पर 28.25 रुपये की जगह 29.55 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 31.60 रुपया व रेवाड़ी में 31.20 रुपया प्रति एससीएम मिलेगी। पीएजी की कीमत बढ़ने से दिल्ली में 6.5 लाख परिवार व नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रेवाड़ी में 3 लाख परिवार प्रभावित होंगे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट व घरेलू उत्पादित प्राकृतिक गैस के दाम बढने के कारण सीएनजी व पीएजी के रेट में बढ़ोत्तरी की गई है। दिल्ली-एनसीआर के आइजीएल के चुनिंदा सीएनजी पंपों पर देर रात 12:30 से सुबह 5:30 तक सीएनजी भरवाने पर 1.50 रुपये प्रतिकिलो की छूट जारी रहेगी।