फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Price hike of green vegetable in capital.

हर सब्जी लो 40 रुपये प्रति किलो

Wed, 07 Jan 2015 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Jan 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
Price hike of green vegetable in capital.

राजधानी में ठंड के बीच आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां दूर होती

विज्ञापन
जा रही हैं। दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोई भी मौसमी सब्जी 40 रुपये प्रति किलो से नीचे नहीं बिक रही है।

टमाटर, प्याज, साग, गोभी, बंद गोभी, मटर, मेथी और शिमला मिर्च जैसी मौसमी सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। खास बात यह है कि आम आदमी जहां सब्जियों की ऊंची कीमतों से परेशान है, वहीं दिल्ली सरकार का दावा है कि दाम दिसंबर 2013 की तुलना में इस साल 10 से 31 फीसदी तक कम हैं।

राजधानी समेत एनसीआर की मंडियों में मौसमी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। सर्दियों में मंडियां हरी सब्जियों से भर जाती हैं, लेकिन पहली बार दुकानदार महंगे दामों के चलते कम मात्रा में सब्जियां रख रहे हैं, क्योंकि ग्राहक किलो की बजाय आधा किलो या एक पाव खरीदने के लिए मजबूर हैं।

दिसंबर तक पहले गरमी और फिर अचानक ठंड और कोहरे से सब्जियों के दामों में तेजी आई है। मौसम की मार से फसल खराब होने से दाम बढ़े हैं। सब्जी से जुड़े व्यवसायी टमाटर के दाम में तेजी आने का मुख्य कारण पाकिस्तान को फसल सप्लाई करना मान रहे हैं।

होल सेल विक्रेता संजय भगत ने बताया कि दिल्ली के आसपास से बंद गोभी और फूल गोभी की फसल आती है, लेकिन इस बार दिसंबर में पहले गरम मौसम और फिर अचानक पाले के कारण फसल खराब हो गई है।

अब दूसरी फसल तैयार होने पर दामों में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन 13 जनवरी को लोहड़ी के बाद शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। इस दौरान मांग अधिक होगी और फसल कम। इसलिए दामों में ज्यादा गिरावट तो नहीं आएगी, लेकिन कमी जरूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed