फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Press operator dies while working on a dilapidated machine; case registered against company owner and plant head.

Delhi NCR News: खस्ताहाल मशीन पर काम के दौरान प्रेस ऑपरेटर की मौत, कंपनी मालिक व प्लांट हेड पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के पृथला स्थित एक निजी कंपनी में प्रेस ऑपरेटर की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने कंपनी प्रबंधन पर खस्ताहाल मशीन पर जबरन काम कराने और हादसे के बाद समय पर बेहतर इलाज न दिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी मालिक और प्लांट हेड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पातली खुर्द निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता अशोक कुमार पिछले करीब 10 माह से पृथला स्थित अरविंदो हाई टेक कंपनी में प्रेस ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। करीब दो माह पहले पिता ने घर पर बताया था कि जिस मशीन पर वह काम करते हैं, उसकी हालत बेहद खराब है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में उन्होंने प्लांट हेड और कंपनी मालिक को भी अवगत कराया था, लेकिन मशीन की मरम्मत कराने के बजाय उनसे उसी पर लगातार काम कराया जाता रहा।


शिकायत के अनुसार, तीन जुलाई को मशीन चलाते समय अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने घटना की सूचना तत्काल स्वजन को नहीं दी और मामले को दबाने के उद्देश्य से उन्हें किसी बड़े अस्पताल या ईएसआईसी अस्पताल फरीदाबाद ले जाने के बजाय पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें ईएसआईसी अस्पताल फरीदाबाद रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी रात करीब आठ बजे अस्पताल से मिली। मृतक के बेटे का आरोप है कि यदि हादसे के बाद समय पर उचित अस्पताल में इलाज कराया जाता तो उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे रोहित कुमार की शिकायत पर कंपनी मालिक और प्लांट हेड के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article