फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   president of Delhi Mahila Congress Amrita Dhawan accuses on up police of tearing her clothes

Hathras Case: कांग्रेस नेत्री अमृता धवन ने यूपी पुलिस पर लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप, बोलीं- हमारा चीर हरण...

Thu, 01 Oct 2020 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
president of Delhi Mahila Congress Amrita Dhawan accuses on up police of tearing her clothes
दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन - फोटो : Twitter/Amrrita Dhawan

हाथरस में बिटिया से दरिंदगी की घटना के बाद गुरुवार को पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट स्थित गेस्ट हाउस ले गए। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद उन्हें दिल्ली बॉर्डर पर छोड़ दिया। इस बीच कांग्रेस की दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन ने यूपी पुलिस पर उनके कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, 'योगी-मोदी के संस्कारों का प्रमाण है ये ताकत दिखानी है तो अपराधियों को दिखाओ, हमारा चीर हरण करके क्या हासिल होगा ??? याद रखना द्रौपदी चीर हरण और सीता हरण का अंत कहां जाकर थमा था!!'

विज्ञापन




दरअसल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस पीड़िता के घर उससे मिलने हाथरस जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा में रोक दिया जहां उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ काफी देर तक बहस भी हुई। इस बीच पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तीन से चार बार लाठियां भांजीं। यहां तक की पुलिस ने राहुल गांधी से भी धक्का-मुक्की की। वे जमीन पर गिर गए। उनके हाथ में हल्की चोट आई है। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर भी सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। 
विज्ञापन


राहुल और प्रियंका दोपहर करीब 1:21 बजे यमुना एक्सप्रेस के जीरो प्वाइंट पर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेताओं का काफिला भी था। उनमें मुख्य रूप से राजीव शुक्ल, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, रागिनी नायक और पीएल पुनिया शामिल थे। पुलिस ने जीरो प्वाइंट से राहुल व प्रियंका गांधी की गाड़ियों को जाने दिया लेकिन दूसरे नेताओं की गाड़ियों को रोक दिया। यह देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी गाड़ियों के पीछे दौड़ने लगे। इसे देखकर राहुल और प्रियंका गाड़ियों से उतर गए और पैदल ही जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अन्य कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की। लेकिन उनके नहीं मानने पर लाठीचार्ज कर दिया। वहां से राहुल और प्रियंका सहित सभी कांग्रेसी यमुना एक्सप्रेसवे की दूसरी तरफ चले गए और पैदल ही जाने लगे। पुलिस ने बीच में फिर रोकने का प्रयास किया और बल प्रयोग किया। दोपहर करीब ढाई बजे राहुल व प्रियंका गांधी समेत सभी कांग्रेसी करीब पांच किलोमीटर तक चले। जीबीयू के सामने हाइवे पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। भारी भीड़ होने की वजह से सभी कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया। वहां भी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। यहीं पर राहुल गांधी को पुलिस ने धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। हाथ में मामूली चोट भी लगी। उनका कुर्ता भी गंदा हो गया। वहां करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा।


4:50 बजे दिल्ली बॉर्डर पर छोड़ा
शाम 4:10 बजे पुलिस ने राहुल और प्रियंका समेत प्रमुख कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर बने गेस्ट हाउस में ले गए। शाम 4: 50 बजे उन्हें दिल्ली बॉर्डर ले जाया गया। राहुल व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेसियों ने जबरदस्त विरोध किया। पुलिस जिस गाड़ी में दोनों को ले जा रही थी उसकी छत पर कई कांग्रेसी चढ़ गए। कई कांग्रेसी गाड़ी के आगे भी लेट गए। इस पर पुलिस ने फिर लाठी चार्ज कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 100 से अधिक कांग्रेसियों को पुलिस रिजर्व पुलिस लाइन ले गई और शाम करीब 6:30 बजे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed