फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President Draupadi Murmu get new voter identity card address update process started

Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिलेगा नया मतदाता पहचान पत्र, नये वोटर आईडी कार्ड में होंगे ये परिवर्तन

Fri, 10 Nov 2023 10:04 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 10 Nov 2023 10:04 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नया मतदाता पहचान पत्र मिलने वाला है। उनके वर्तमान मतदाता पहचान पत्र में पता ओडिशा का है, जिसे बदला जाएगा। इसे लेकर दिल्ली सीईओ कार्यालय की तरफ बयान जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu get new voter identity card address update process started
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नया मतदाता पहचान पत्र मिलने वाला है, क्योंकि उनका पता बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उनके वर्तमान मतदाता पहचान पत्र में पता मयूरभंज, ओडिशा का है, जिसे बदलकर दिल्ली किया जाएगा। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीईओ पी कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को दिल्ली में वोटर आईडी पता बदलने की सुविधा के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा किया। दिल्ली सीईओ कार्यालय की तरफ से जारी एक एक बयान में कहा गया कि लोकतांत्रिक भागीदारी के अनुकरणीय प्रदर्शन में राष्ट्रपति ने पता अद्यतन प्रक्रिया शुरू करने के लिए फॉर्म-8 भरा है। राष्ट्रपति को एक नया मतदाता पहचान पत्र मिलने वाला है, जो दिल्ली में उनके अद्यतन आवासीय पते को दर्शाता है।
विज्ञापन


दिल्ली के सीईओ ने राष्ट्रपति को चल रहे विशेष सारांश संशोधन-2024 के बारे में जानकारी दी। वह आगामी चुनाव में नई दिल्ली जिले से वोट डालने के लिए पात्र होंगी। सीईओ ने इस चुनावी प्रयास में सहयोग के लिए राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सहयोगात्मक प्रयास शासन के उच्चतम स्तर पर चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने के समर्पण का उदाहरण है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल शीर्ष पद पर चुनी जाने वाली पहली आदिवासी महिला बनकर इतिहास रचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed