फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President Draupadi Murmu becomes the first visitor to Narendra Modi Gallery in PM Museum

Delhi: पीएम संग्रहालय में नरेंद्र मोदी गैलरी की पहली आगंतुक बनीं राष्ट्रपति, आज से आम लोग भी कर सकेंगे दीदार

Tue, 16 Jan 2024 02:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Jan 2024 02:03 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री संग्रहालय स्थित नरेंद्र मोदी गैलरी में सबसे अधिक समय बिताया। यहां पर उन्होंने मोदी गैलरी के विभिन्न खंडों जैसे सुशासन, पर्यावरण, विकास, अंतरराष्ट्रीय सद्भाव, विज्ञानोदय, सांस्कृतिक धरोहर और जनभागीदारी और सुरक्षा के बारे में विस्तार से देखा और जानकारी ली।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu becomes the first visitor to Narendra Modi Gallery in PM Museum
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने नवनिर्मित नरेंद्र मोदी गैलरी भी देखी। राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी गैलरी की पहली आगंतुक बनीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैलरी मंगलवार यानी 16 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। राष्ट्रपति संग्रहालय में करीब डेढ़ घंटे तक रूकीं। इस दौरान पुरानी इमारत में संविधान गैलरी भी देखी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री संग्रहालय स्थित नरेंद्र मोदी गैलरी में सबसे अधिक समय बिताया। यहां पर उन्होंने मोदी गैलरी के विभिन्न खंडों जैसे सुशासन, पर्यावरण, विकास, अंतरराष्ट्रीय सद्भाव, विज्ञानोदय, सांस्कृतिक धरोहर और जनभागीदारी और सुरक्षा के बारे में विस्तार से देखा और जानकारी ली। राष्ट्रपति विशेष रूप से इमर्सिव और इंटरेक्टिव डिस्प्ले से काफी प्रभावित दिखीं। उन्होंने इसके बाद अनुभूति क्षेत्र का भी दौरा किया। 
विज्ञापन


आगंतुक पुस्तिका में लिखा, मुझे विश्वास है कि प्रत्येक भारतीय दीर्घा को देखकर गर्व महसूस करेंगे
राष्ट्रपति ने जाते हुए प्रधानमंत्री संग्रहालय की आगंतुक पुस्तिका में लिखा है कि ‘मुझे विश्वास है कि प्रत्येक भारतीय नागरिक जो यहां आएगा और संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं को देखेगा, उसे गर्व महसूस होगा।’ राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) कार्यकारी परिषद के सदस्य व अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने विस्तार से संग्रहालय की जानकारियां दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों और आजादी के बाद बनाए संस्थानों की प्रदर्शनी देखी
राष्ट्रपति ने संग्रहालय में आधुनिक भारत के मंदिरों और आजादी के तुरंत बाद बनाए गए संस्थानों की प्रदर्शनियां भी देखीं। उन्होंने तोशकाहाना को विशेष ध्यान से देखा और जाना, जहां देश-विदेश के प्रधानमंत्रियों को मिले उपहार प्रदर्शित हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति ने भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निजी विंग का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उनका शयनकक्ष और अध्ययन कक्ष भी देखा।

पोखरण 2, कारगिल युद्ध फिल्म देखी
राष्ट्रपति ने संग्रहालय की नई इमारत में विभिन्न प्रधानमंत्रियों की दीर्घाओं में जाने से पहले फ्रीडम एंड यूनिटी गैलरी देखी। फ्रीडम एंड यूनिटी गैलरी में दर्शकों को महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर फिल्में दिखाई जाती हैं। राष्ट्रपति ने बैडमिंटन रैकेट और चरखे समेत लाल बहादुर शास्त्री की पासबुक के अलावा जयप्रकाश नारायण के पत्रों और उनकी जेल डायरी को भी देखा और जाना। इसके अलावा उन्होंने पोखरण दो परमाणु परीक्षणों का मनोरंजन, स्वर्णिम चतुर्भुज का प्रदर्शन और कारगिल युद्ध फिल्म भी देखी।

संग्रहालय का 7.5 लाख दर्शकों ने किया दीदार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया था। इसके बाद से अब तक पीएम संग्रहालय बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ शोधकर्ताओं और घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। संग्रहालय में प्रतिदिन औसतन 2000 आगंतुक आते हैं। प्रत्येक आगंतुक अपनी विकासात्मक सफलता के साथ-साथ संसदीय लोकतंत्र में भारत की यात्रा का अनूठा संदेश भी ले जाता है। उद्घाटन के बाद से अब तक संग्रहालय का करीब लगभग 7.5 लाख दर्शकों ने दीदार किया है।

मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ने संग्रहालय का दौरा किया: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रधानमंत्री संग्रहालय यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ‘ मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री संग्रहालय का दौरा किया। यह उन सभी के जीवन और कार्य की झलक देता है जिन्हें भारत के प्रधान मंत्री के रूप में सेवा करने का सम्मान मिला है। मैं अन्य लोगों, विशेष रूप से युवाओं से भी संग्रहालय का दौरा करने का आग्रह करूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed