फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President accept resignation of Manish Sisodia on the advice of arvind kejriwal

Delhi: सिसोदिया-जैन का इस्तीफा स्वीकार, राष्ट्रपति ने आतिशी और सौरभ को कैबिनेट में शामिल करने की दी मंजूरी

Tue, 07 Mar 2023 04:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Mar 2023 04:14 PM IST
सार

गृह मंत्रालय ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर दिल्ली सरकार के मंत्री का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।  

विज्ञापन
President accept resignation of Manish Sisodia on the advice of arvind kejriwal
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा सोमवार को राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को बतौर मंत्री नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी उनसे पूछताछ कर रही है। ईडी ने सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए अदालत से इजाजत ली थी जिसके बाद अब एजेंसी उनसे तिहाड़ जेल में सवाल-जवाब करने के लिए पहुंच गई है। सिसोदिया से पूछताछ शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

बता दें कि एक मार्च को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया था। जिसे छह मार्च को मंजूर कर लिया गया। 

जेल नंबर एक में हैं सिसोदिया
आबकारी मामले में आरोपी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ के जेल नंबर एक में हैं। सोमवार को अदालत से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्हें जेल नंबर एक में लाया गया। 
विज्ञापन

सुबह छह बजे से होगी दिन की शुरुआत
जेल में बंद मनीष सिसोदिया की सुबह छह बजे से होगी दिन की शुरुआत। सुबह छह बजे सभी कैदियों को सेल से बाहर निकाला जाता है। उसके बाद कैदियों की गिनती की जाती है। साढ़े सात बजे कैदियों को जेल में चाय व नाश्ता दिया जाता है। 11 बजे सुबह कैदियों को खाना दिया जाता है। 12 से तीन बजे तक कैदियों को किसी जरूरी कार्य के अलावा बैरक, वार्ड या सेल से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। साढ़े तीन बजे एक बार फिर उन्हें चाय व नाश्ता दिया जाता है। इसके बाद साढ़े छह बजे तक रात का खाना कैदियों को दे दिया जाता है। खाना खाने के बाद एक बार फिर कैदियों की गिनती होती है। जेल नियम के मुताबिक मनीष सिसोदिया भी अन्य कैदियों की तरह रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed