फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prepartion to open khan market but no entry without Arogya Setu App

खान मार्केट खोलने की तैयारी, लेकिन आरोग्य सेतु एप के बिना एंट्री नहीं

Sun, 17 May 2020 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 May 2020 06:33 AM IST
सार

  • व्यापारियों ने सामाजिक दूरी से लेकर सैनिटाइजेशन, मास्क और आरोग्य सेतु एप सुनिश्चित करने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं
  • अब इंतजार है सरकार से हरी झंडी मिलने का
  • खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने कहा कि मार्केट को खोलने के लिए एक प्रस्ताव बनाकर दिल्ली सरकार को भेजा गया है

विज्ञापन
Prepartion to open khan market but no entry without Arogya Setu App
खान मार्केट - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

राजधानी की सबसे पॉश माने जाने वाली खान मार्केट को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मार्केट में आरोग्य सेतु एप के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। यहां के व्यापारियों ने सामाजिक दूरी से लेकर सैनिटाइजेशन, मास्क और आरोग्य सेतु एप सुनिश्चित करने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। अब इंतजार है सरकार से हरी झंडी मिलने का। 
विज्ञापन


खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने कहा कि मार्केट को खोलने के लिए एक प्रस्ताव बनाकर दिल्ली सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मार्केट में लोगों के प्रवेश से लेकर निकास तक का पूरा रोडमैप तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में मुख्यमंत्री को लोगों ने जो सुझाव भेजे हैं। उनसे मार्केट को खोलने का इशारा मिल रहा है। लोगों के सुरक्षा के लिए यहां व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं। दोनों प्रवेश द्वार पर एक टनल लगाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति जब यहां आएगा, तो टनल के अंदर होते हुए ही मार्केट में प्रवेश करेगा। साथ ही यहां आने वाले सभी ग्राहकों की थर्मल स्कैनिंग भी होगी। किसी भी व्यक्ति को आरोग्य सेतु एप के बिना मार्केट में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 


दुकानों के बाहर बनाए गए गोले 
संजीव मेहरा ने बताया कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सभी दुकानों के बाहर गोले बनाए जा रहे हैं। एक समय में दुकान में 4 से ज्यादा लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए टोकन व्यवस्था भी की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed