{"_id":"6a53e6deb66533517000cf30","slug":"preparations-for-agniveer-recruitment-in-nuh-applications-open-until-the-17th-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113546-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नूंह में अग्निवीर भर्ती की तैयारी, 17 तक आवेदन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नूंह में अग्निवीर भर्ती की तैयारी, 17 तक आवेदन का मौका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
नूंह जिले के युवाओं के लिए भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती की तैयारी हेतु निःशुल्क विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण मेवात विकास अभिकरण, जिला सैनिक बोर्ड नूंह और ऑलिव हेरिटेज फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त ने युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। प्रशिक्षण में शारीरिक अभ्यास, लिखित परीक्षा की तैयारी, नियमित मॉक टेस्ट, व्यक्तित्व विकास और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशिक्षण अनुभवी पूर्व सैनिकों एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सेना के मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। चयन सीमित सीटों पर मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का नूंह जिले का स्थायी निवासी होना, दसवीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक, शारीरिक व चिकित्सकीय रूप से फिट होना तथा शरीर पर कोई टैटू न होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 जुलाई 2026 तक यासीन मेव डिग्री कॉलेज (वाईएमडी), नूंह से आवेदन पत्र प्राप्त कर वहीं जमा कर सकते हैं।