फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations completed for tomorrow's by-election of MCD Standing Committee member.

Delhi : कल होने वाले एमसीडी स्थायी समिति सदस्य के उपचुनाव की तैयारी पूरी, आप-भाजपा में कड़ा मुकाबला

Wed, 25 Sep 2024 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 06:45 AM IST
सार

एमसीडी ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें भी गठित कर दी हैं।

विज्ञापन
Preparations completed for tomorrow's by-election of MCD Standing Committee member.
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी ने बृहस्पतिवार को सदन की बैठक में स्थायी समिति के एक सदस्य के लिए उपचुनाव करवाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एमसीडी ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें भी गठित कर दी हैं। सदन के अंदर मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए है। बैलेट पेपर भी छपवाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अधिकारियों को भी बुलाया गया है। 

विज्ञापन


राज्यसभा के सदस्यों की तरह सदन में स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होता है। एमसीडी ने स्थायी समिति के एक सदस्य के उपचुनाव के संबंध में पार्षदों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि वह अपना पहचान पत्र लेकर आए। साथ ही मतदान के दौरान अपने साथ बूथ में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


यह निर्णय इस उद्देश्य से लिया गया है कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या प्रभाव डालने की कोशिश को रोका जा सके। पार्षदों को अपने मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र रूप से करने का अवसर प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह उपचुनाव भाजपा सदस्य कमलजीत सहरावत के उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद पार्षद पद से त्याग पत्र देने के कारण होे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए महत्वपूर्ण है यह चुनाव
स्थाई समिति का महत्व स्थानीय प्रशासन में अत्यधिक होता है, क्योंकि यह समिति विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और बजट संबंधी मामलों पर निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उपचुनाव का परिणाम एमसीडी में भाजपा व आम आदमी पार्टी का भविष्य तय करेगा। स्थायी समिति के 18 सदस्यों में भाजपा के नौ और आम आदमी पार्टी के आठ सदस्य है।


उपचुनाव में भाजपा के जीतने पर स्थायी समिति में उसका बहुमत हो जाएगा और उसका अध्यक्ष चुना जाना तय होगा। जबकि आम आदमी पार्टी की जीत होने पर स्थायी समिति में उसकी स्थिति भाजपा के बराबर हो जाएगी और समिति के अध्यक्ष का फैसला ड्रा से होगा। एमसीडी सदन में आम आदी पार्टी के 127 सदस्य है और उसे एक निर्दलीय पार्षद का भी समर्थन प्राप्त है। जबकि भाजपा के 112 सदस्य है। वहीं, कांग्रेस के नौ पार्षद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed