Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल के साथ बैठक की तैयारियां पूरी, लोस चुनाव की तैयारियों की रिपोर्ट देंगे नेता
कांग्रेस के दोनों बड़े नेता लोकसभा चुनाव की तैयारी व संगठन को मजबूत करने के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों से तमाम प्रदेशों के नेताओं से बारी-बारी बैठक कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक की तैयारी कर ली है। कांग्रेस के दोनों बड़े नेता लोकसभा चुनाव की तैयारी व संगठन को मजबूत करने के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों से तमाम प्रदेशों के नेताओं से बारी-बारी बैठक कर रहे हैं। इस दौरान वे लोकसभा चुनाव की तैयारी व संगठन मजबूत करने के मामले में चर्चा करेंगे।
पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं के साथ संभावित बैठक की तैयारी के सिलसिले में प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ तीन दौर की बैठक की। इस दौरान उन्होंने उदयपुर अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने के लिए उसके विस्तार के संबंध में पारित हुए प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने की कवायद आरंभ की। इसके अलावा लोकसभा के पिछले दो चुनाव के प्रदर्शन व आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा की। लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत की संभावनाओं पर भी चर्चा की। प्रदेश इकाई ने आलाकमान से बैठक के संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की है।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश के नेता लोकसभा चुनाव से पहले मतदान केंद्र तक संगठन का विस्तार करने के तैयार किए गए रोड मैप से आलाकमान को अवगत कराएगे। इसके अलावा वह लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की वकालत करेंगे। प्रदेश इकाई के नेताओं ने रिपोर्ट में लिखा है कि दिल्ली की जनता आप आदमी पार्टी से खुश नहीं है। इसकी बानगी गत एमसीडी चुनाव में देखने को मिली है। आम आदमी पार्टी मुश्किल से बहुमत प्राप्त कर सकी, जबकि विधानसभा के पिछले दोनों चुनाव में उसने एकतरफा जीत हासिल की थी। इसके अलावा एमसीडी चुनाव के दौरान गत विधानसभा चुनाव की तुलना में कांग्रेस के मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई।