फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparation to run Namo Bharat train in Noida also know complete route

Rapid Rail: नोएडा में भी नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, जानें पूरा रूट; 14 को सीएम योगी की अध्यक्षता में बैठक

Mon, 11 Dec 2023 08:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Dec 2023 08:24 PM IST
सार

बीते सप्ताह ग्रेटर नोएडा दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया। इसको लेकर 14 दिसंबर को लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है। उम्मीद है कि इस रूट को भी शासन से अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन
Preparation to run Namo Bharat train in Noida also know complete route
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट जेवर के बीच भी रैपिड रेल (नमो भारत ट्रेन) दौड़ाने की तैयारी है। बीते सप्ताह ग्रेटर नोएडा दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया। इसको लेकर 14 दिसंबर को लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है। उम्मीद है कि इस रूट को भी शासन से अनुमति मिल जाएगी। यह रूट सराय काले खां के पास से परी चौक तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानंतर पूरी तरह से एलिवेटेड रूट होगा। गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक का रूट पहले ही फाइनल हो गया है।  

विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली सहित आसपास के सभी शहरों से जोड़ने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी पर काम चल रहा है। शासन के दिशा-निर्देश पर यमुना प्राधिकरण ने एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) से दो महत्वपूर्ण रूटों गाजियाबाद के दुहाई से नोएडा एयरपोर्ट वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट होेते हुए जेवर एयरपोर्ट तथा दिल्ली सराय काले खां वाया नोएडा होते हुए एयरपोर्ट तक की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की थी। गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट, परी चौक टू एयरपोर्ट का रूट फाइनल हो गया है। सवारी व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों की सुविधा के लिहाज से यह रूट बेहतर माना गया है। परंतु दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसको देखते हुए प्राधिकरण आईजीआई और नोएडा एयरपोर्ट को भी रैपिड रेल से जोड़ना चाह रहा है।

बीते शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीबीयू के सभागार में प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक में सीईओ यमुना डॉ़ अरुणवीर सिंह ने दिल्ली वाया नोएडा, परी चौक टू नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव रखते हुए इस रूट की अहमियत के बारे में बताया। सीईओ ने सीएम योगी को अवगत कराया गया कि दिल्ली व नोएडा एयरपोर्ट के बीच रैपिड रेल का संचालन होने से दिल्ली के यात्रियों को सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भरी हामी-
आईजीआई व नोएडा एयरपोर्ट को रैपिड रेल से जोड़ने के सुझाव पर सीएम योगी ने हामी भरी है। अब 14 दिसंबर को लखनऊ में सीएम की अध्यक्षता में उच्चाधिकारियों की बैठक होने जा रही है। जिसमें इस मुद्दे पर सहमति बन सकती है। 

विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण पूरा खर्च उठाने को तैयार
आईजीआई व नोएडा एयरपोर्ट को रैपिड रेल से जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले एलिवेटेड रूट का खर्च यमुना प्राधिकरण अकेले उठाने को तैयार है। गाजियाबाद से जेवर का रूट फाइनल हो जाने के बाद अब परी चौक तक ही ट्रैक का निर्माण करना होगा। 

प्रस्तावित स्टेशन
सराय काले खां
बॉटेनिकल गार्डन
नोएडा सेक्टर-142
नॉलेज पार्क- 2
परी चौक 
इकोटेक-6, 
दनकौर
यीडा नॉर्थ सेक्टर-18
यीडा सेंट्रल सेक्टर- (21 व 35) 
नोएडा एयरपोर्ट 
नोट- परी चौक पर गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट के बीच चलने वाली रैपिड रेल का भी स्टेशन है। यहां से एयरपोर्ट तक आगे को रूट एक ही होगा

नोएडा एयरपोर्ट को रैपिड रेल के माध्यम से आईजीआई से जोड़ने का पूरा प्रयास है। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है। उम्मीद है कि इस रूट को लेकर भी शासन से अनुमति मिल जाएगी। गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट टू नोएडा एयरपोर्ट को पहले ही सहमति मिल चुकी है। -डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed