फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparation to provide electricity connection to one lakh people in Doob area

Noida : डूब क्षेत्र में एक लाख लोगों को बिजली कनेक्शन देने की तैयारी, चार सितंबर को प्रदेश स्तर पर अहम वार्ता

Mon, 02 Sep 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 06:00 AM IST
सार

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ने डूब क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस मामले में चार सितंबर को प्रदेश स्तर पर वार्ता होगी जिसमें डूब क्षेत्र में कनेक्शन देने पर सहमति बनने के आसार हैं।

विज्ञापन
Preparation to provide electricity connection to one lakh people in Doob area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा जिले के डूब क्षेत्र में रजिस्ट्री की अनुमति मिलने के बाद बिजली कनेक्शन देने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ने डूब क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस मामले में चार सितंबर को प्रदेश स्तर पर वार्ता होगी जिसमें डूब क्षेत्र में कनेक्शन देने पर सहमति बनने के आसार हैं। शासन से अनुमति मिली तो डूब क्षेत्र में बसे करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा होगा। 

विज्ञापन


पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ईशा दुहन ने बताया कि प्रमुख सचिव के संग बुधवार को निगम के अभियंताओं की ऑनलाइन बैठक होगी। इसमें डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन को लेकर चर्चा होगी। बैठक सफल रही तो कैबिनेट में जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद डूब क्षेत्र में कनेक्शन देना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे बिजली चोरी पर अंकुश लगने के साथ निगम को राजस्व का लाभ भी होगा।
विज्ञापन


अहम है कि जिले में लंबे समय से डूब क्षेत्र में नियमानुसार बिजली कनेक्शन की मांग की जा रही है। डूब क्षेत्र निवासी कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऊर्जा मंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों से भी इसकी मांग की जा चुकी है। अहम है कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के समक्ष  30 जून 2018 को बिजली हेल्प डेस्क के शुभारंभ अवसर पर यह मुददा उठाया गया था। तब उन्होंने डूब क्षेत्र में कनेक्शन देने का आश्वासन दिया था। तब से डूब क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों की उम्मीद ओर बढ़ गई। तब से ही डूब क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवार जल्द बिजली कनेक्शन मिलने की उम्मीद से धरना-प्रदर्शन और जन प्रतिनिधियों से मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनेक्शन नहीं मिलने से लाखों की बिजली चोरी 
डूब क्षेत्र के गांवों में बिजली के वैध कनेक्शन नहीं देने के कारण यहां जमकर बिजली चोरी हो रही है। जिन उपभोक्ताओं को 2017 से पहले कनेक्शन आवंटित किए गए हैं, वह नियम को ताक पर रख कर अन्य घरों में बिजली की आपूर्ति दे रहे हैं। इसके अलावा डूब क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ता बिजली के उपभोग के बदले 10 से 15 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल स्थानीय ठेकेदार को चुकाते हैं। इस तरह के प्रकरण कई बार सामने आ चुके हैं। विजिलेंस के छापे में इस तरह के मामले पकड़े जाने के बाद लोगों ने वैध कनेक्शन देने के लिए तूल देना शुरू किया।

रोक हटी तो अवैध निर्माण पर काबू पाना होगा मुश्किल
ग्रेटर नोएडा। यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में रजिस्ट्री शुरू हुई तो अवैध निर्माण पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। इसकी आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने शासन से दिशानिर्देश मांगे हैं। अहम है कि 23 अगस्त को हाईकोर्ट ने रजिस्ट्री एनओसी लेने के आदेश को रद्द् कर दिया था। हालांकि प्रशासन ने अभी हाईकोर्ट का आदेश लागू नहीं किया है। इसमें पूछा गया है कि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी या फिर कोई और व्यवस्था होगी।


अधिकारियों के मुताबिक डूब क्षेत्र में रजिस्ट्री पर रोक से अवैध कॉलोनियों में लोग मकान या भूखंड खरीदने से बच रहे हैं। अब रजिस्ट्री शुरू हुई तो क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोकना मुश्किल हो जाएगा। अहम है कि जिला आपदा प्रबंधन समिति ने वर्ष 2020 में डूब क्षेत्र की रजिस्ट्री पर रोक लगा थी। सरकार ने 8 जुलाई, 2024 को आदेश जारी कर नई व्यवस्था बना दी थी।  शासनादेश के बाद शर्तों के साथ 5 एनओसी भी जारी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed