{"_id":"595cf3664f1c1b4e178b48e5","slug":"preparation-sell-for-kamvad-journey-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए बना सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए बना सेल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:40 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए बना सेल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए नोएडा पुलिस ने सेल का गठन कर दिया है। सेल सेक्टर-6 स्थित एसपी सिटी कार्यालय से काम कर रहा है। इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह को सेल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
उनके साथ एक एचसीपी और तीन सिपाहियों को शामिल किया गया है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल ये सेल अन्य जिलों से तालमेल और कांवड़ यात्रा से पूर्व की तैयारियों के लिए गठित किया गया है। अन्य जिलों में कांवड़ की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए आईजी व एडीजी स्तर पर अधिकारियों की बैठकें भी चल रही हैं। सेल इन बैठकों के बिंदुओं पर काम करेगा। आसपास के जिलों में 9 अगस्त से सावन की ड्यूटी शुरू होगी। नोएडा में 14 अगस्त से कांवड़ ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
उसके लिए पुलिसकर्मियों की सूची तैयारी की जा रही है। साथ ही, पिछले वर्ष हुए आयोजनों की रिपोर्ट भी सेल द्वारा जांची जा रही है। उसी के आधार पर इस वर्ष के आयोजनों की अनुमति प्रदान की जाएगी। ब्यूरो