{"_id":"2200b1c7e8584c4ba76ebc274d076f30","slug":"preparation-of-punchayat-election-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मुकाबले के लिए तैयार हुए 148 चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मुकाबले के लिए तैयार हुए 148 चुनाव चिह्न
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 19 Sep 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में शिक्षा और शौचालय की अनिवार्यता खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं। इसे देखते हुए निवार्चन आयोग ने 26 नए चुनाव चिह्नों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
जिसे पंच, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्य और जिला परिषद के उम्मीदवारों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि पहले से सभी चारों पदों के लिए 122 चुनाव चिह्न जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में दसवीं तक की शिक्षा अनिवार्य होने से उम्मीदवारों की संख्या कम होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन नामांकन के बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सभी खुलकर चुनावी दंगल में उतर रहे हैं।
विज्ञापन
पंच के लिए अब करीब 600 पंच और 350 सरपंच उतरे हैं। पार्षद के लिए 80 से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। बता दें कि पंच पद के लिए तय 20, सरपंच के लिए 30, पंचायत समिति के लिए 30 और जिला सदस्यों के लिए 42 चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए है।
पहले चरण की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन ने चुनाव चिन्ह तैयार करने में बड़ी सावधानी दिखाई है। विभागीय अधिकारी के मुताबिक पंचों के लिए अधिक दावेदार आ रहे हैं। जिसकी वजह से पंच के चुनाव चिह्न कम हो सकते हैं। इसे देखते हुए नए चुनाव चिह्न तैयार किए गए है।
अब आखिरी तारीख के बाद चुनाव चिह्न के आधार पर बैलेट तैयार किया जाएगा। पदों के अनुसार आने वाले उम्मीदवार के नामों के अक्षर के आधार पर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
-चूड़ियां, मोतियों का हार, बेंच, दूरबीन, बिस्कुट, बक्सा, कैन, चक्की, चापाती रोलर, चिमटी, कलर ट्रे और ब्रुश, घन, हीरा, द्वारा घंटी, भिंडी, नाशपाती, मटर, मूसल और खरल, तकिया, सेफ्टी पिन, कूदने की रस्सी, झूला, सिरिंज, चाय छलनी, टेनिस बल्ला व गेंद, तरबूज
नरेंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी: सभी पदों के लिए चुनाव चिन्ह तैयार किए जा चुके हैं। 19 सितंबर तक पहले चरण के लिए नामंकन के बाद 21 सितंबर को नामंकन पत्रों की जांच की जाएगी। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को उसी दिन चुनाव चिंह आवंटित कर दिए जाएगे।