फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Premium buses will start running on Delhi roads by the end of March

Delhi: मार्च के अंत तक दौड़ने लगेंगी प्रीमियम बसें, दिल्लीवासियों को घर के पास मिलेगी यह सुविधा

Sat, 03 Feb 2024 07:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 03 Feb 2024 07:12 AM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार, जिस कंपनी को लाइसेंस मिलेगा, उसे कम से कम 25 बसों संचालित करना होगा। यह लाइसेंस पांच वर्ष के लिए दिया जाएगा। बसें नौ सीट की इलेक्ट्रिक होंगी। बस का रूट और किराया कंपनी खुद तय करेगी।

विज्ञापन
Premium buses will start running on Delhi roads by the end of March
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार की प्रीमियम बस एग्रीगेटर योजना के तहत बसें जल्द ही सड़कों पर चलती हुई नजर आएंगी। एक कंपनी के आवेदन को फरवरी अंत तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। योजना में तीन कंपनियां आवेग, चलो और उबर ने रुचि दिखाई है। इनमें दो के आवेदन मिल गए हैं, जबकि एक कंपनी का आवेदन नहीं आया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि एक कंपनी के आवेदन की फाइल परिवहन आयुक्त के पास भेजी गई है। बताया जा रहा है कंपनी को लाइसेंस मिलने के बाद मार्च अंत तक बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।  अधिकारियों के अनुसार, जिस कंपनी को लाइसेंस मिलेगा, उसे कम से कम 25 बसों संचालित करना होगा। यह लाइसेंस पांच वर्ष के लिए दिया जाएगा। बसें नौ सीट की इलेक्ट्रिक होंगी। बस का रूट और किराया कंपनी खुद तय करेगी।
विज्ञापन


लाइसेंस देने के बाद परिवहन विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि बसें नियमों के दायरे में चल रही है यह नहीं। नियमों के उल्लंघन पर इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन बसों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूप भी बनाया जाएगा। इसमें बस यात्रा आदि का डाटा रखा जाएगा। बता दें कि गत वर्ष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नवंबर में एलजी वीके सक्सेना की मंजूरी के बाद मोबाइल ऐप आधारित प्रीमियम बस योजना लागू करने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पास मिलेगी सुविधा
प्रीमियम बसें वहीं उपलब्ध होगी, जहां से यात्रियों ने टिकट बुक करवाया है। बशर्ते यात्री को प्रीमियम बस के रूट पर ही चलना हो। इसके लिए उसे सड़क के बस स्टॉप तक नहीं जाना पड़ेगा। बस उसी लोकेशन पर रुकेगी, एप पर जहां से टिकट लिया गया है। बस में यात्री को कार की तरह की सुविधाएं मिलेंगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे रोजाना कार से दफ्तर तक जाने वाले लोग खुद ही इन बसों की सवारी करेंगे। इससे सड़कों से कारें हटेंगी, जिसका नतीजा जाम व प्रदूषण में कमी के तौर पर रहेगा। 

इन क्षेत्रों में बनाया जा सकता है रूट
द्वारका, रोहिणी, वसुंधरा एन्क्लेव, सरोजनी नगर, लाजपत नगर, ग्रीन पार्क, हौज खास, लक्ष्मीबाई नगर, आईएनए, चाणक्यापुरी, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्स, सिविल लाइंस, बुराड़ी, करोल बाग, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, महिपालपुर समेत कई क्षेत्रों में इन बसों का रूट बनाया जा सकता है।

दैनिक यात्रियों को मिलेगा फायदा
इस योजना से नौकरीपेशा लोगों को खास फायदा होगा। जो लोग कार से अपने दफ्तर जाते हैं, उनको कार छोड़ने का बेहतर विकल्प मिलेगा। अगर रोहिणी की किसी काॅलोनी के सात-आठ लोग रोजाना कनॉट प्लेस स्थित अपने दफ्तर कार से जाते हैं तो वह प्रीमियम बस बुक कर सकेेंगे। बस उनके घर पर आएगी और उन्हें उनके कार्यालय पर छोड़गी। यह बसें सामान्य बसों से छोटी होंगी, ऐसे में जहां पर सामान्य बसें नहीं जा सकती है, वहां पर इन बसों की सेवा ली जाएगी। 

नेहरू प्लेस बस टर्मिनल बनेगा अत्याधुनिक, 12 मंजिला होगा
नेहरू प्लेस के नजदीक स्थित बस टर्मिनल को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अत्याधुनिक बनाएगा। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत नेहरू प्लेस के वर्तमान बस टर्मिनल का कायाकल्प कर 12 मंजिला अत्याधुनिक बस डिपो तैयार करेगा। इसके लिए टेंडर निकाला जा चुका है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसमें व्यावसायिक कांप्लेक्स व मॉल भी बनेंगे। इससे नेहरू प्लेस बस टर्मिनल व्यावसायिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनेगा। डीएमआरसी ने निजी क्षेत्र की एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। अधिकारियों के अनुसार, 17 जून 2022 में नेहरू प्लेस बस टर्मिनल के आधुनिकीकरण के लिए डीटीसी व डीएमआरसी के बीच समझौता हुआ था। इसके तहत इस पांच बस टर्मिनलों के निर्माण करने की जिम्मेदारी डीएमआरसी को दी गई है। इसके मद्देनजर डीएमआरसी ने इस बस डिपो के आधुनिकीकरण के लिए पहल की है। बस टर्मिनल में व्यावसायिक कांप्लेक्स के अलावा पार्किंग की भी सुविधा होगी। साथ ही, इसे मल्टी मॉडल इंटिग्रेशन सिस्टम के तहत मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा।

पांच मंजिला पार्किंग भी बनेगी
नेहरू प्लेस बस टर्मिनल डिपो में 15749 वर्गमीटर जमीन है। इसके 7735 वर्गमीटर जमीन पर बस टर्मिनल के लिए 12 मंजिला भवन बनेगा। भूतल पर बस टर्मिनल, इसके बाद एक से पांच मंजिल तक पार्किंग और ऊपर सात मंजिल (6 से 12 मंजिल तक) का व्यावसायिक कांप्लेक्स बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed