फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preet vihar construction work pipeline traffic jam

प्रीत विहार मार्ग पर निर्माण कार्य की वजह से लगा ट्रैफिक जाम

Wed, 15 Jul 2020 05:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Jul 2020 05:35 PM IST
सार

-एक तरफ की आधी सड़क पर खुदाई कर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी
-खुदाई की वजह से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
Preet vihar construction work pipeline traffic jam
प्रीत विहार पर लगा जाम - फोटो : अभिषेक पांडेय

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में बुधवार को नाले का निर्माण कार्य की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। प्रित विहार से लक्ष्मी नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन आधी सड़क खुदी होने की वजह से धीमी रफ्तार में रेंगती हुई नजर आई। ट्रैफिक पुलिस ने भी रास्ते पर अवरोध उत्पन्न होने की वजह से दूसरे रास्ते के प्रयोग करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से लक्ष्मी नगर तक आधी सड़क पर दिल्ली जल बोर्ड खुदाई कर नाले का निर्माण कार्य कर रहा है। इस निर्माण कार्य की वजह से आधी सड़क पर ही वाहन चल रहे हैं। बुधवार सुबह ऑफिस जाने वालों को खुदाई की वजह से जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


करीब आधा किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी दिखी। इस रास्ते से वाहन रेंगते हुए अपने गंतव्य तक जाते हुए दिखे। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि सड़क खुदाई कर पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य अभी जारी है, जिसकी वजह से लोगों को आगे भी ट्रैफिक जाम से दो-चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग पर सुबह-शाम के वक्त जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसे देखते हुए लोगों की मदद के लिए इलाके में अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed