फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prayers for the safe landing of Chandrayaan went on throughout the day from temples, mosques to gurudwaras

चंद्र विजय : मांगी थी जो दुआ, वो कबूल हो गई; दिनभर चला चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर

Thu, 24 Aug 2023 01:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Aug 2023 01:08 AM IST
सार

गुरुद्वारा बंगला साहिब में अरदास की गई। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह ने अरदास करते हुए मिशन की सफलता की कामना की। वहीं, राजीव नगर मंडोली स्थित मदरसा अल जमीयत इस्लाम इसलाहुल बंत (महिलाओं के मदरसे) में भी मुस्लिम छात्रों ने सामूहिक दुआ मांगी।

विज्ञापन
Prayers for the safe landing of Chandrayaan went on throughout the day from temples, mosques to gurudwaras
मंदिर, मस्जिद से लेकर गुरुद्वारों में दिनभर चला चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए दिल्ली में दिनभर दुआओं का दौर चला। मंदिर, मस्जिद से लेकर गुरुद्वारों तक में लोगों ने प्रार्थनाएं कीं। दिल्लीवाले दिनभर दिल थामकर उस लम्हे का इंतजार करते दिखे, जब लैंडर की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। बुधवार शाम 5:20 से लाइव प्रसारण शुरू होने के बाद स्कूलों, वैज्ञानिक संस्थानों से लेकर बाजारों तक में लोग मोबाइल व टीवी से चिपके रहे। हर तरफ भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे गूंज उठे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गले लगाकर बधाई दी।

विज्ञापन

Prayers for the safe landing of Chandrayaan went on throughout the day from temples, mosques to gurudwaras
Chandrayaan 3 - फोटो : अमर उजाला

गुरुद्वारा बंगला साहिब में अरदास की गई। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह ने अरदास करते हुए मिशन की सफलता की कामना की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अरदास में शामिल हुए। इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों के साथ ही कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी अरदास में शरीक हुए।

राजीव नगर मंडोली स्थित मदरसा अल जमीयत इस्लाम इसलाहुल बंत (महिलाओं के मदरसे) में भी मुस्लिम छात्रों ने सामूहिक दुआ मांगी। प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस अब्बासी समेत मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। आतिफ रशीद ने कहा कि चंद्रयान को लेकर मुस्लिम लड़कियों ने मदरसे में सामूहिक दुआ कर चंद्रयान की कामयाबी व प्रधानमंत्री मोदी की सलामती की दुआ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगे
चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के ऐतिहासिक पल का बच्चों ने स्कूलों में सीधा प्रसारण देखा। जैसे ही चंद्रयान ने चंद्रमा पर कदम रखा, वैसे ही स्कूलों में तालियां बजने लगीं और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगने लगे। इस ऐतिहासिक क्षण की खुशी ऐसी थी कि बच्चे डांस करने लगे। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जैसे ही इसरो ने चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग की घोषणा की, वैसे ही जय हो, भारत विश्व विजयी, ऑल द बेस्ट के नारों से स्कूल परिसर गूंजने लगे। बच्चे व शिक्षक एक-दूसरे को बधाई देने लगे। स्कूलों ने गेट के बाहर झंडा भी फहराया। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में इस गौरवमयी क्षण के लिए खास व्यवस्था की गई थी। ऐतिहासिक पल से पहले स्कूल के शिक्षकों ने ड्रोन कैमरे की मदद से बच्चों को बताया कि किस तरह से चंद्रयान-3 चांद की जमीन पर उतरेगा।

छात्रों में दिखा उत्साह, पेंटिंग और मानव शृंखला बनाई
सुबह से ही दिल्ली सरकार के स्कूलों में बच्चों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर उत्सुकता साफ देखी जा सकती थी। स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल था और छात्रों ने उत्साह दिखाते हुए पेंटिंग, मानव शृंखला, पोस्टर आदि बनाकर इसरो को शुभकामना का संदेश दिया। शिक्षा निदेशालय द्वारा भी अपने विभिन्न स्कूलों में लाइव ब्रॉड कास्टिंग की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि छात्र इस ऐतिहासिक पल को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें

विज्ञापन

भारत किसी से कम नहीं : आतिशी
शिक्षा मंत्री आतिशी ने चिराग दिल्ली स्थित कौटिल्य सर्वोदय कोएड विद्यालय में छात्रों के साथ चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत द्वारा साल दर साल की जा रही उल्लेखनीय प्रगति पर चर्चा की। शाम छह बजकर चार मिनट पर जैसे ही रोवर विक्रम ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की, तो पूरा हॉल खुशी से झूम उठा और भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा। आतिशी ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग ने साबित कर दिया है कि भारत किसी से कम नहीं है। छात्रों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री आतिशी ने कहा कि आज हमारे छात्रों ने इतिहास बनते देखा है। यह उपलब्धि उनमें देश के बेहतर भविष्य के लिए और शानदार व इनोवेटिव संभावनाओं को तलाशने के मौके देगा। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज एक छात्र के रूप में आप हमारे वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि को देख रहे हैं, यदि आप भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो वह दिन दूर नहीं, जब भविष्य में एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में आप भारत के लिए शानदार अंतरिक्ष कार्यक्रम विकसित कर रहे होंगे और तब पूरा भारत आपसे प्रेरणा लेगा।

भाजपा युवा मोर्चा ने की आतिशबाजी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इंडिया गेट कर्तव्य पथ मोड़ एकत्र हुए। अंतिम क्षणों में चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना की और लैंडिंग हो जाने के बाद ढोल बजाकर एवं राष्ट्र ध्वज लहराकर खुशियां मनाईं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी उत्साह रहा। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान को सफल कर प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि के प्रण को पूर्ण किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि चंद्रयान 3 का चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरना गौरवपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed