फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prashant bhushan calls aap a khaap panchayat

'केजरीवाल को हिटलर के कपड़े पहनने चाहिए'

Tue, 21 Apr 2015 06:20 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
Prashant bhushan calls aap a khaap panchayat

आम आदमी पार्टी से निकाले जाने के बाद प्रशांत भूषण ने अपनी प्रतिक्रिया में आप की तुलना 'खाप' से और केजरीवाल की तुलना 'तानाशाह' से की है।

विज्ञापन


अपनी बात रखते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि जो लेटर उन्हें मिला है उसमें ये तक नहीं लिखा है कि कौन से ऐसे बिंदु हैं जिनपर हमारा रवैया उन्हें कारण बताओ नोटिस के विपरीत लगा है।
विज्ञापन


प्रशांत ने कहा कि सारा ड्रामा दो महीने पहले ही शुरू हो चुका था। तब ही से हमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकालने की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने आगे कहा कि भगवान का शुक्र है कि ये ड्रामा अब खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप बन चुकी खाप पंचायत

Prashant bhushan calls aap a khaap panchayat

प्रशांत ने उनको पार्टी से निकाले जाने के फैसले पर कहा कि यह सारे मुद्दे पूरे देश, जनता के हित और लाखों वॉलेंटियर्स से जुड़े हैं। वो बोले कि दुर्भाग्य से सभी सपने चंद लोगों के हाथ से बिखर चुके हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में केवल एक तानाशाह है जो पूरी पार्टी को नियंत्रित किए हुए है।

उन्होंने कहा कि अब तो यही दिख रहा है कि आप अब एक खाप पंचायत बन चुकी है और उस खाप में एक तानाशाह है। प्रशांत भूषण इस पूरे वाकये से काफी दुखी हैं।

'मुझे भी कारण बताओ नोटिस का इंतजार'

Prashant bhushan calls aap a khaap panchayat

आप के चार बागी नेताओं योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, अजित झा और आनंद कुमार को पार्टी से बाहर किए जाने के बाद शांति भूषण ने खुद को भी निकाले जाने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह सर्टिफाई कर रहे हैं कि अगर आप सच्चाई में विश्वास करते हो तो आपको पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।

शांति भूषण ने आगे कहा कि उन्होंने भीत तो स्वराज संवाद में हिस्सा लिया था और वहां भाषण दिया था। वो पार्टी से सवाल करते हैं कि तो फिर उनका कारण बताओ ‌नोटिस कहां है? वो उसका इंतजार कर रहे हैं।

जरा जल्दी कीजिए क्या आप सो रहे हैं?

Prashant bhushan calls aap a khaap panchayat

शांति भूषण ने पार्टी से मजाकिया लहजे में पूछा कि, 'आप कब निकालेंगे, मैं इंतजार कर रहा हूं। जरा जल्दी कीजिए, आप क्या सो रहे हैं?'

उन्होंने कहा कि, 'मेरी राय है अरविंद को, उसको अब हिटलर की ड्रेस एडॉप्ट कर लेनी चाहिए। अगर उसके तौर तरीके एडॉप्ट कर लिए तो ड्रेस से क्या परहेज?'

शांति भूषण का कहना है कि ‌आज जिसे भी अरविंद पार्टी से निकाल रहे हैं वो अपने आप को खुशनसीब समझ रहा है। क्या वो भी पार्टी छोड़ देंगे के सवाल पर शांति भूषण बोले कि वो क्यों पार्टी छोड़ेंगे पार्टी उनकी है पर अगर उन्हें निकाल दिया गया तो भी कोई गम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed