फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pranab Mukherjee and ML Khattar inauguration of projects in Smartgram Yojana in Gurugram

गुरुग्राम: भाजपा के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणब मुखर्जी, कई स्मार्ट प्रोजेक्ट का किया उद्धाटन

Sun, 02 Sep 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 02 Sep 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
Pranab Mukherjee and ML Khattar inauguration of projects in Smartgram Yojana in Gurugram
Pranab Mukherjee - फोटो : ani
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आरएसएस के कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी थे।  प्रणब मुखर्जी और मनोहर लाल खट्टर ने हरचंदपुर और नयागांव में स्मार्ट ग्राम परियोजना के तहत कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


दरअसल पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने कार्यकाल में गुरुग्राम के हरचंदपुर गांव को गोद लिया था। प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए स्मार्टग्राम की अवधारणा रखी थी। गुरुग्राम के सोहना ब्लाक के गांव को गोद लिया था। उस समय प्रणब मुखर्जी ने 2 जून 2017 को दौला गांव का दौरा किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद गांव में विकास कार्य हो रहे हैं। गांव को अब तक सुविधाएं मिल गई हैं। इस गांव को आदर्श गांव बनाने की कोशिश हो रही है। ग्राम सचिवालय में वाई-फाई से लेकर डिजिटल स्क्रीन तक की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि हाल में यह दूसरी बार है, जब प्रणब मुखर्जी भारतीय जनता पार्टी या उससे जुड़े किसी संगठन के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।  इस साल जून में प्रणब मुखर्जी नागपुर में आरएसएस मुख्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

प्रणब मुखर्जी आरएसएस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र, राष्ट्रवाद और देशभक्ति पर अपने विचार रखे थे। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के इस कार्यक्रम में शिरकत करने पर काफी विवाद भी हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed