फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pramod Krishnam Out From Congress for six years

Pramod Krishnam: कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से किया बाहर, वेणुगोपाल ने बताई ये वजह

Sun, 11 Feb 2024 03:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Feb 2024 03:20 AM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने प्रमोद कृष्णम को पार्टी से बाहर का रास्ता निकाल दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए हटाया है। 

विज्ञापन
Pramod Krishnam Out From Congress for six years
प्रमोद कृष्णम - फोटो : ANI

विस्तार

कल्कि धाम पीठाधीश्वर और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आचार्य कृष्णम पार्टी नेतृत्व को खरी-खरी सुनाते रहे हैं। उन्होंने राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समर्थन करते हुए कांग्रेस के बहिष्कार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। 

विज्ञापन


यूपी के संभल में 19 फरवरी को होने वाले कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और यूपी के मुख्यमंत्री योगी को भी निमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, प्रमोद कृष्णम को अनुशासनहीनता व बार-बार पार्टी विरोधी बयानबाजी के कारण निष्कासित किया गया है। निष्कासन का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्कासन को आमंत्रण

बीते कुछ समय से कृष्णम I.N.D.I.A गठबंधन के साथ ही कांग्रेस की भी खुलकर आलोचना कर रहे थे। ऐसे में लग ही रहा था कि पार्टी उनके इस खुले व्यवहार को अनुशासनहीनता मानेगी और कोई एक्शन लेगी। रही सही कसर कल्कि धाम के आयोजन में पीएम मोदी के आमंत्रण ने पूरी कर दी। 

INDIA गठबंधन को लेकर कृष्णम खासे आलोचक रहे। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि इस गठबंधन का जन्म हुआ तभी वह बीमार हो गया था। पटना में नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन का अंतिम संस्कार कर दिया। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का। मीडिया से बात करते हुए गुरुवार को एक सवाल के जवाब में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि INDIA गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है। 

INDIA गठबंधन बचा ही कहां है। INDIA गठबंधन का जब जन्म हुआ तो वह बीमार होकर आईसीयू में चला गया। इसके बाद पटना में नीतीश कुमार ने अंतिम संस्कार कर दिया। आगे कहा है कि जयंत चौधरी INDIA गठबंधन का जल्द ही श्राद्ध कर देंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई। शायद राहुल गांधी को लगता है कि मिलना समय की बर्बादी है। वह कम मिलते हैं और उनका स्वभाव भी मिलने का नहीं है। वह यात्रा करते रहते हैं और व्यस्त रहते हैं। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने में मुझे एक सप्ताह से भी कम समय लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed