फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pragati Maidan International Trade Fair from thursday

प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से, रोज 20-25 हजार लोगों के आने की संभावना

Tue, 12 Nov 2019 08:23 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 12 Nov 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Pragati Maidan International Trade Fair from thursday
ट्रेड फेयर में भीड़ - फोटो : फोटो: कुमार संजय
प्रगति मैदान में 39 वां इंडिया अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला- 2019 प्रगति मैदान में बृहस्पतिवार यानी 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। ट्रेड फेयर 27 नवंबर तक चलेगा। ट्रेड फेयर में रोज करीब 20-25 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। 
विज्ञापन


मेले के चलते मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि अगर आप ट्रेड फेयर में नहीं आ रहे हैं तो प्रगति मैदान की तरफ आने से बचें।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल के अनुसार आम लोगों के लिए ट्रेड फेयर 18 नवंबर से खोला जाएगा। इस वर्ष ट्रेड फेयर में गेट नंबर 2, 3,4,5,6,7, 8 और 9 से प्रवेश नहीं मिलेगा। ट्रेड फेयर में प्रवेश सिर्फ गेट नंबर एक, 10 और 11 से ही मिलेगा। हर रोज शाम पांच बजे के बाद व्यापार मेले में इंट्री बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेंगे टिकट

इस बार प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी। टिकट ऑनलाइन मिलेंगे। लोग प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य मेट्रो स्टेशनों से ले सकते हैं। ट्रेड फेयर में इंट्री पहले भी बंद की जा सकती है।

ट्रैफिक पर यहां रहेगा प्रतिबंध

प्रगति मैदान के आसपास ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। मथुरा और भैरों मार्ग पर वाहनों के पार्क और इंतजार करने की अनुमति नहीं होगी। दर्शकों के लिए शेरशाह, भगवान दास रोड, तिलक मार्ग और पुराना किला रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। 


अगर वाहन गलत जगह पार्क किए मिले तो उन्हें उठाने के साथ-साथ जुर्माना किया जाएगा। मथुरा रोड पर यू टर्न की अनुमति नहीं होगी। मथुरा रोड से पुराना किला रोड तक और भगवानदास रोड पर राइट टर्न पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed