फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pradhanmantri awas yojna, door to door survey for certification of applicants

प्रधानमंत्री आवास योजना : सत्यापन के लिए होगा डोर टू डोर सर्वे

Thu, 20 Jul 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Jul 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
pradhanmantri awas yojna, door to door survey for certification of applicants
सांकेत‌िक च‌ित्र

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए डोर टू डोर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। कंपनी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे के लिए योजना तैयार कर ली है।

विज्ञापन


हालांकि, 18  लाख की आबादी वाले जिले में योजना के तहत हुए भारी संख्या में आवेदनों को देख सर्वे की प्रक्रिया को शुरू करना नगर निगम और निजी एजेंसी के लिए चुनौती बन गया है, क्योंकि 31 जुलाई के बाद आवेदन पत्रों के सत्यापन करने के लिए सर्वे शुरू किया जाना है।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक वार्ड वाइज डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। हालांकि, अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। 25 जुलाई तक आवेदन होंगे, जिसके बाद सर्वे की तैयारी शुरू की जाएगी। अब तक शहर में तीन स्थानों पर आवेदन लिए जा रहे थे, लेकिन आवेदकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बुधवार से केंद्रों की संख्या छह कर दी गई है। आवेदन केंद्र बढने के बाद फॉर्म जमा कराने को लेकर खींचतान कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे में लिया जाएगा सहयोग
डोर टू डोर सर्वे होने पर यह पता चल जाएगा कि आवेदनकर्ता द्वारा सही जानकारी दी गई है या नहीं। योजना का लाभ योग्य आवेदकों को ही मिले, इसके लिए पारदर्शिता के लिए आवेदनकर्ता के आस-पड़ौस में रहने वाले लोगों से भी जानकारी एकत्रित की जाएगी। योजना के तहत तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वालों को ईडब्ल्यूएस और तीन से छह लाख रुपये तक आय वालों को एलआईजी श्रेणी रखा गया है। आय प्रमाणित करने के लिए स्वप्रमाणित हलफनामा प्रस्तुत करना होगा।

36 हजार लोगों ने किया आवेदन
एक जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत अब तक 36 हजार लोगों ने आवेदन कर दिया है। 10 जुलाई से रोजाना दो-दो हजार लोग  आवेदन कर रहे हैं। अंतिम तिथि 25 जुलाई किए जाने के कारण यह आंकडा 42 हजार तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जितनी अधिक आवेदन की संख्या होगी। कंपनी के लिए सत्यापन एवं डोर टू डोर सर्वे करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। 12 जुलाई तक सिर्फ 22 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे।

भीड़ बढ़ी, तीन ओर बनाए आवेदन केंद्र 
इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। भीड़ को देखते हुए तिथि 25 जुलाई कर दी। आवेदन प्रक्रिया में छह दिन शेष रह गए, लेकिन तीन केंद्रों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है, जिस पर नगर निगम ने बुधवार से सेक्टर 25 बूस्टिंग स्टेशन, तिकोना पार्क बुस्टिंग स्टेशन, सेक्टर 28 सिटीजन सर्विस केंद्र को आवेदन केंद्र बनाया गया है। इसके साथ अब शहर में छह स्थानों पर आवेदन लिए जा सकेंगे।

इन दस्तावेजों के बिना नहीं कर सकेंगे आवेदन
आवेदन के लिए राशनकार्ड, बैंक खाते की पासबुक, आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी है। इसके अलावा एक शपथ पत्र भी देना होगा। योजना के तहत वही लोग लाभार्थी है जिनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई पक्का मकान नहीं है। इसके अलावा जिसकी नई शादी हुई है, राशन कार्ड में नाम नहीं है। ऐसे स्थिति में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र को स्वीकार किया जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद डोर टू डोर सर्वे प्रक्रिया की जाएगी। इन आवेदन पत्रों का सत्यापन अलग अलग टीम के माध्यम से किया जाएगा। किस प्रकार से सत्यापन किया जाए, इस पर विचार किया जा रहा है।-आकांक्षा, प्रोजेक्ट हेड


शहर में बुधवार से तीन ओर आवेदन केंद्र बढ़ाए गए है।  अब आवेदन केंद्र की संख्या छह हो गई है। अंतिम तिथि 25 जुलाई रखी गई है। सभी केंद्रों पर आवेदन पत्र को स्वीकार किया जा रहा है।-भूपेंद्र सिंह ढिल्लो, नोडल अधिकारी, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed