फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poverty-fed father eat poison with daughters girls child dies in palwal

पलवलः गरीबी से तंग आकर पिता ने बेटियों संग खाया जहर, बच्चियों की मौत

Tue, 25 Aug 2020 05:05 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Aug 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
Poverty-fed father eat poison with daughters girls child dies in palwal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चांदहट थाना क्षेत्र के गांव चिरवाड़ी में गरीबी से तंग आकर एक पिता ने अपनी दो बेटियों के साथ रविवार दोपहर जहर खा लिया। किसी तरह पड़ोसी पहुंचे तो उसने कीटनाशक खाने की बात बता दी। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। सोमवार की शाम करीब 6 बजे दोनों बच्चियों की अस्पताल में मौत हो गई। पिता का उपचार चल रहा है। चांदहट थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


डीएसपी विजयपाल ने बताया कि गांव चिरवाड़ी निवासी करतार गरीबी के कारण परेशान है। बताया जाता है कि उसे शराब पीने की भी लत है। रविवार दोपहर उसकी पत्नी खेतों में काम करने गई थी। घर पर करतार अपनी 7 साल की बेटी अंशु और 4 साल की बेटी गुंजन के साथ था। इसी दौरान करतार कहीं से कीटनाशक की गोलियां ले आया। पहले उसने अपनी दोनों मासूम बेटियों को ये गोलियां खिलाईं और इसके बाद खुद भी खा लीं। गोली खाने के बाद करतार और दोनों बेटियों की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


इधर, बच्चियों की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर करतार ने उन्हें अपने कीटनाशक की गोली खाने की बात बताई। इसके बाद उसे और दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया। वहां तीनों का उपचार चल रहा था। सोमवार की शाम करीब 6 बजे दोनों मासूम बच्यिों ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि करतार फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रहा है। ठीक होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed