फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Posters featuring Rahul Gandhi and Priyanka and slogan Stop Love Jihad have been put up on walls of JNU

जेएनयू की दीवारों पर नए नारे: वामपंथ के विरोध में लिखे गए 'अखंड भारत' और 'स्टॉप लव जिहाद', तस्वीरें भी चस्पा

Sun, 25 Oct 2026 01:55 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 25 Oct 2026 01:55 PM IST
सार

दिल्ली के जामिया और जेएनयू में दीवारों पर विवादित नारों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब जेएनयू में 'अखंड भारत' और 'स्टॉप लव जिहाद' के नारों के साथ कुछ तस्वीरें भी चस्पा की गई हैं। आखिर दोनों परिसरों में क्या चल रहा है?

विज्ञापन
Posters featuring Rahul Gandhi and Priyanka and slogan Stop Love Jihad have been put up on walls of JNU
जेएनयू में नए नारों से फिर गरमाई कैंपस की सियासत - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

दिल्ली के दो प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने के नए-नए मामले सामने आए हैं। पहले जामिया और अब जेएनयू में हुई इन घटनाओं ने परिसर के माहौल को फिर गरमा दिया है। अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े नारों और तस्वीरों के सामने आने के बाद छात्र संगठनों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

जेएनयू में वामपंथी छात्रों की ओर से दीवारों पर नारे लिखे जाने के विरोध में अब 'अखंड भारत' और 'स्टॉप लव जिहाद' जैसे नारे लिखे गए हैं। इसके अलावा, परिसर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी और जेएनयू से बर्खास्त प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम की तस्वीरें भी चस्पा की गई हैं। प्रोफेसर अकोइजम पर 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद उन्हें विश्वविद्यालय से बर्खास्त किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Posters featuring Rahul Gandhi and Priyanka and slogan Stop Love Jihad have been put up on walls of JNU
दीवारों पर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले भी लिखे गए थे विवादित नारे
जेएनयू परिसर में इससे पहले भी दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने के मामले सामने आए थे। बीते दिनों परिसर की दीवारों पर 'फ्री उमर खालिद' और 'लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी' जैसे नारे लिखे गए थे। इसके अलावा, सामने आई तस्वीरों में आइसा के कैडर की ओर से वीर सावरकर के चित्र के साथ आपत्तिजनक लेखन किए जाने का मामला भी सामने आया था। इन घटनाओं के बाद परिसर में वैचारिक टकराव को लेकर बहस तेज हो गई है।
विज्ञापन

Posters featuring Rahul Gandhi and Priyanka and slogan Stop Love Jihad have been put up on walls of JNU
दीवारों पर लिखे गए नारे - फोटो : अमर उजाला
जामिया की दीवारों पर भी लिखे गए थे विवादित नारे
जेएनयू में ताजा घटनाक्रम से ठीक एक दिन पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद से विश्वविद्यालय का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जामिया में 12 अक्तूबर से छात्र संघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस आंदोलन में जासिम अली, एबिन, रिहान हैदर और रिहान पंवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed