फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   poster of woman councilor misbehaved police registered a case

पूर्वी दिल्ली की महिला पार्षद के पोस्टर से बदसलूकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 10 Sep 2019 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
poster of woman councilor misbehaved police registered a case
demo pic

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक महिला पार्षद के पोस्टर के साथ बदसलूकी की गई। पार्षद फिलहाल पूर्वी निगम की एक समिति में उपाध्यक्ष के तौर पर हैं। महिला पार्षद ने पुलिस को दी गई शिकायत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि उनके पास कार्यकर्ताओं की तरफ से एक वीडियो पहुंचा। इसमें नजर आ रहा है कि जल बोर्ड के मंडावली कार्यालय में रहने वाला अजय सिंह नामक शख्स उनके पोस्टर के साथ बदसलूकी कर रहा है। 
विज्ञापन


यह पोस्टर विकास कार्यों को लेकर लगाया गया था। आरोपी अजय यह बोल रहा है कि काम कोई और करवा रहा है और पार्षद इसका श्रेय ले रही हैं। गाली-गलौच करते हुए पोस्टर पर लात मारता हुआ भी नजर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद का कहना है कि अजय सिंह आप का कार्यकर्ता है और उसकी ऐसी हरकतों से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने इस मामले की शिकायत रविवार को पुलिस को दी थी। यह वीडियो कब का है, इस बारे में पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed