कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रियंका के साथ लगे वाड्रा के पोस्टर, कुछ घंटों में उतारे गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार यह सभी पोस्टर कांग्रेस मुख्याल व नई दिल्ली के अन्य इलाकों पर लगाए गए थे। उन्हें आज सुबह एनडीएमसी ने हटा दिया। बता दें कि इस पोस्टर में राहुल और प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा भी नजर आ रहे हैं जो भूमि घोटाला मामले में अंतरिम जमानत पर हैं।
बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करीब 150 पोस्टर लगे थे। आज सुबह एनडीएमसी उन पोस्टरों को हटा रही है जिनमें रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं। इन पोस्टरों पर लिखा था 'कट्टर सोच नहीं, युवा जोश'। एनडीएमसी का कहना है कि जो पोस्टर गलत जगह लगे थे उन्हें हटाया गया है।
वहीं कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने एनडीएमसी द्वारा पोस्टर हटाए जाने को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है। जगदीश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार गंदी राजनीति कर रही है, कल रात जो पोस्टर लगाए गए अब वो हटाए जा रहे हैं।
Delhi: Posters of Robert Vadra along with Priyanka Gandhi Vadra&Rahul Gandhi that were put up yesterday outside AICC headquarters, have been removed today. Jagdish Sharma,Congress says,"Modi govt is doing dirty politics, last night the posters were put up here now being removed." pic.twitter.com/hTAIVdSM3C
— ANI (@ANI) February 6, 2019
राहुल के पुराने कमरे में बैठेंगी बहन प्रियंका
कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी मुख्यालय में कमरा आवंटित हो गया है। प्रियंका भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल में उनके पुराने कमरे में बैठेंगी। बतौर उपाध्यक्ष राहुल लंबे समय तक इसी कमरे में बैठते थे। जबकि अध्यक्ष बनने के बाद राहुल अपनी मदद के लिए के.राजू को इस कमरे में बैठाया था।
प्रियंका के साथ महासचिव और पश्चिम यूपी की जिम्मेदारी पाने वाले सांसद ज्योतिरादित्य को उनके धुर विरोधी रहे दिग्विजय सिंह के कमरे में जगह मिली है। दिग्विजय के कमरा छोडने के बाद इसे आंध्रप्रदेश के प्रभारी ओमान चांडी को बैठाया गया।
इसी बीच अहमद पटेल कोषाध्यक्ष बने तो मोतीलाल वोरा को चांडी के साथ कमरा शेयर करना पड़ा। अब चांडी के साथ ज्योतिरादित्य कमरा शेयर करेंगे। मोतीलाल वोरा का कमरा एक बार फिर बदल गया है। वे ठीक सामने महासचिव गुलाम नबी आजाद का कमरा शेयर करेंगे।
एआईसीसी में जिन केसी.वेणुगोपाल की वजह से विवाद शुरू हुआ था उन्हें वही कमरा मिल गया जहां उनसे पूर्व के दो महासचिव संगठन बैठते आए हैं। जनार्दन द्विवेदी और अशोक गहलोत के बाद महासचिव संगठन का जिम्मा पाने वाले वेणुगोपाल नार्थईस्ट के कई राज्यों के प्रभारी लुईजिन्हो फैलेरियो का कमरा शेयर कर रहे थे।
पद मिलने के बाद वेणुगोपाल एक दिन महासचिव संगठन के कमरे में कुछ देर आकर बैठे तो वरिष्ठ नेताओं ने उनके निकलते ही कमरे में ताला लगवा दिया। करीब दो सप्ताह बाद नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद कमरों के आवंटन के साथ बाहर नेम प्लेट भी लग गई हैं।
प्रियंका ने संभाली कमान, लखनऊ में रोड शो से करेंगी यूपी के चुनाव अभियान का आगाज
कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में प्रभावशाली मानी जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी महासचिव के तौर पर अपना पदभार औपचारिक तौर पर संभाल लेंगी। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियाें का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिये करेंगी। इस सिलसिले में उनके 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की संभावना है।
इससे पहले प्रियंका 7 फरवरी को पहली बार पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।
राहुल ने बैठक में सभी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा है। राहुल ने शनिवार को भी कांग्रेस संसदीय दल के नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई हुई है, जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को भी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के दोनों नवनियुक्त प्रभारियों प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक की। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। हालांकि ये सभी बुधवार को पदभार संभालेंगे।
अब बृहस्पतिवार को होने वाली अगली बैठक में पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के संबंध में नेताओं से चर्चा की। प्रियंका को पूर्वी यूपी की 43 लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर लोकसभा सीट आती हैं।
राहुल के पुराने कमरे में ही बैठेंगी प्रियंका
बतौर उपाध्यक्ष राहुल ने इसी कमरे से शुरुआत की थी और लंबे समय तक इसी में बैठते रहे थे। पार्टी महासचिव के तौर पर अपनी नियुक्ति के समय 23 जनवरी को प्रियंका विदेश में थीं, जहां से वह सोमवार को ही वापस लौटी हैं। वापसी के बाद उन्होंने राहुल गांधी से मिलने के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की थीं।
सिंधिया को मिला दिग्विजय का कक्ष
प्रियंका के साथ महासचिव और पश्चिम यूपी की जिम्मेदारी पाने वाले सांसद ज्योतिरादित्य को उनके धुर विरोधी रहे दिग्विजय सिंह के कमरे में जगह मिली है। दिग्विजय के कमरा छोड़ने के बाद इसमें आंध्रप्रदेश के प्रभारी ओमान चांडी को बैठाया गया। अब चांडी और ज्योतिरादित्य दोनों एक ही कमरे में बैठेंगे। एआईसीसी में जिन केसी वेणुगोपाल की वजह से विवाद शुरू हुआ था, उन्हें वही कमरा मिल गया, जहां उनसे पूर्व के दो महासचिव संगठन बैठते आए हैं।