'पाकिस्तान के साथ युद्ध की आशंका, हमें तैयार रहना होगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि आज देश में जो हालात बन रहे हैं, आने वाले दिनों में पाकिस्तान से युद्ध की आशंका बन रही है।
वहां सरकार को आईएसआई, पाकिस्तानी सेना और तालिबानी आतंकी चलाते हैं। ऐसे में हमें भी तैयार रहने की जरूरत है। डॉ. स्वामी यहां मैगपाई रोस्टोरेंट में आयोजित विराट हिंदुस्तान संगम के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
स्वामी ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा आईएसआईएस होता जा रहा है। वह पाकिस्तान और तालिबान से मिलकर भारत को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा है।
'भारत को इजराइल से सीखना होगा'
उन्होंने इजराइल से संधि करने की वकालत करते हुए कहा कि उनके पास आधुनिक हथियार, उपकरण और टेक्नोलॉजी हैं। कई मुस्लिम देशों ने इजराइल को बर्बाद करने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ नहीं कर पाए।
ऐसे मुस्लिम देशों और संगठनों से निपटने के लिए भारत, इजराइल और अमेरिका को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने चीन को भी आगाह करते हुए कहा कि वहां भी आतंकवाद अपनी जड़ें जमा रहा है।
इससे निपटने के लिए चीन को खड़ा होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विराट हिंदुस्तान संगम बीजेपी का विरोधी नहीं बल्कि एक हिंदू राष्ट्र स्थापित करने का समर्थन करने वाला संगठन है।
आशाराम को बताया निर्दोष
यदि लोकतंत्र चाहिए तो देश को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा। उन्होंने वर्ण व्यवस्था को धीरे-धीरे खत्म करने पर भी जोर दिया।
प्रवर्तन निदेशालय के आरोपी एवं आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से मदद करने के मामले में पूछे गए सवाल पर डॉ. स्वामी कन्नी काट गए। उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर अपना बयान दे चुकी है। अब इस पर कुछ बोलना उचित नहीं होगा।
संगठन के कार्यक्रम में एक महिला के पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. स्वामी ने कहा कि आसाराम निर्दोष हैं। उन्होंने उनके केस को देखा है। तत्कालीन राजस्थान सरकार के इशारे पर उन्हें जेल में भेजा गया है।
जबकि मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई, जिससे यह साबित हो कि बापू ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने कहा कि बापू जल्द ही दोषमुक्त होकर बाहर आएंगे।