{"_id":"639e782ae839694a34558499","slug":"possibility-of-traffic-jam-on-delhi-jaipur-highway-today-amid-movement-for-ahir-regiment-route-diversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ahir Regiment: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज जाम की आशंका, अहीर रेजीमेंट के लिए आंदोलन को लेकर रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ahir Regiment: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज जाम की आशंका, अहीर रेजीमेंट के लिए आंदोलन को लेकर रूट डायवर्जन लागू
Sun, 18 Dec 2022 07:47 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:47 AM IST
सार
इस दौरान ट्रैफिक प्रभावित न हो, इसके लिए सुबह सात बजे से ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रूट डायवर्ट किया गया है। मानेसर जोन के सभी थाना प्रभारी व डीसीपी व एसीपी के साथ 500 से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लगा
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर एक माह पहले हुए प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे को निरस्त कराने के लिए रविवार को प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस दर्ज मुकदमे निरस्त नहीं करती है तो दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम लगाएंगे जबकि पुलिस उनको हाईवे पर आने से रोकेगी।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रैफिक प्रभावित न हो, इसके लिए सुबह सात बजे से ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रूट डायवर्ट किया गया है। मानेसर जोन के सभी थाना प्रभारी व डीसीपी व एसीपी के साथ 500 से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। डीसीपी मानेसर मनवीर का कहना है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों का कोई विरोध नहीं होगा, मगर कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की नजर होगी।
विज्ञापन
जयपुर से दिल्ली जाने वालों को केएमपी से गुजरना होगा
जयपुर की ओर से आने वाले राहगीर जिन्हें दिल्ली जाना है, उनको पंचगांव चौक से दाहिने होकर दिल्ली निकलना होगा। कारण मानेसर से लेकर राजीव चौक तक कहीं पर भी फंसने की संभावना रहेगी। मानेसर की ओर से जिन लोगों को गुरुग्राम जाना है, उन वाहनों को खेड़कीदौला टोल से पहले बने यूटर्न से एसपीआर की ओर जाना होगा। उसके बाद वह अपने निर्धारित प्वाइंट पर आसानी से पहुंच सकते हैं। दिल्ली से जयपुर जाने वालों को राजीव चौक से सोहना होकर केएमपी से गुजरना होगा। दिल्ली से आने वालों को राजीव चौक के पास से ही सोहना रोड पर मुड़ना होगा। वाहन चालकों को सोहना के आगे केएमपी होकर पचगांव चौक के पास उतरकर फिर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिलना होगा।
विज्ञापन
पदयात्रा का संज्ञान नहीं लेना दुर्भाग्यपूर्ण : तंवर
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने शुक्रवार को मानेसर में अहीर रेजिमेंट पदयात्रा पहुंचने के मौके पर कहा कि अहीर रेजिमेंट के गठन को लेकर 4 फरवरी से निरंतर धरना प्रदर्शन चल रहा है। पदयात्रा के बावजूद सरकार ने संज्ञान नहीं लिया है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भाजपा के आचरण व व्यवहार का ज्वलंत एवं प्रत्यक्ष उदाहरण है। अधिग्रहण के विरुद्ध मानेसर में चल रहे किसानों के धरना स्थल पर अहीर रेजिमेंट गठन पदयात्रा का स्वागत किया। 18 दिसंबर को खेड़की दौला टोल प्लाजा पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रोहताश यादव, अहीर रेजिमेंट गठन के संस्थापक अरुण यादव, अभय चेयरमैन, श्योचंद सरपंच आदि मौजूद रहे।