{"_id":"5e7b84a28ebc3e77b31a492b","slug":"possibility-of-rain-and-strong-winds-in-delhi-ncr-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक रहेगा बारिश और तेज हवाओं का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक रहेगा बारिश और तेज हवाओं का जोर
Wed, 25 Mar 2020 09:51 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना की दस्तक के बीच मौसम भी बार बार बदल रहा है। बुधवार को दिनभर दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहा। खिली-खिली धूप से तापमान 33 डिग्री को पार कर गया। बृहस्पतिवार को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।
विज्ञापन
शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अंदेशा मौसम विभाग जता रहा है। शुक्रवार को इसमें तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि वीकेंड पर मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे बृहस्पतिवार तड़के हल्की बारिश हो सकती है। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर शुक्रवार को होगा। मौसम विभाग शुक्रवार को 35-45 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश का अंदेशा जता रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, वीकेंड पर मौसम शांत रहेगा। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने के साथ दिन भी साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से इस दौरान बारिश होने का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन