{"_id":"627943b1e7629e6558044ff1","slug":"possibility-of-heat-wave-and-severe-heat-in-delhi-with-yellow-alert-for-the-next-five-days-from-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगा दिल्ली का पारा: इस सप्ताह भीषण गर्मी व लू ढहाएगी कहर, बुधवार से यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगा दिल्ली का पारा: इस सप्ताह भीषण गर्मी व लू ढहाएगी कहर, बुधवार से यलो अलर्ट जारी
Mon, 09 May 2022 10:12 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 09 May 2022 10:12 PM IST
सार
दिल्ली में बुधवार से पारा तेजी से चढ़ना शुरू होगा और पूरे सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी का सितम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में एक बार फिर पारा चढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार से अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट के साथ लू और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, सोमवार को भी पारा अधिक दर्ज किया गया व दिनभर चिलचिलाती धूप की वजह से दिल्ली वासियों का गर्मी से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 40 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही और लोग गर्मी से परेशान रहे। हवा में नमी का स्तर 36 से 69 फीसदी रहा। दिल्ली का नजफगढ़ व जफरपुर इलाका 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा है। इसके अलावा पालम व रिज में 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। बुधवार से पारा तेजी से चढ़ना शुरू होगा और पूरे सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे असानी चक्रवात की वजह से पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं में नमी का स्तर बढ़ेगा। गौरतलब है कि इस बार मार्च पूरी तरह से सूखा रहा है, जबकि इस माह सामान्य तौर पर 15.9 मिमी बारिश होती है। वहीं, अप्रैल में 0.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जबकि सामान्य तौर पर 12.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड होती है।
अधिकतम तापमान- 41 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:02 बजे
सूर्योदय का समय: 5: 33 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। हवा में नमी का स्तर अधिक रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व पारा चढ़ेगा।