{"_id":"5f1638485abce22e2d63551a","slug":"popular-mango-festival-will-not-be-held-this-year-in-janakpuri-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकप्रिय आम महोत्सव इस साल नहीं होगा आयोजित, कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने आने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकप्रिय आम महोत्सव इस साल नहीं होगा आयोजित, कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने आने से किया इनकार
Tue, 21 Jul 2020 06:05 AM IST
Vikas Kumar
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Jul 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
आम महोत्सव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम के शौकीन लोगों को हर साल आम महोत्सव का इंतजार रहता है। जनकपुरी दिल्ली हाट में आयोजित होने वाले आम महोत्सव में पूरे देश से लगभग 500 से अधिक आम की किस्में अपने अनूठे नामों के साथ मौजूद होती हैं। स्वाद और मिठास के कारण लोग आम महोत्सव के दीवाने हैं लेकिन महामारी के इस दौर में दिल्ली पर्यटन विभाग ने इस बार आम महोत्सव नहीं कराने का निर्णय लिया है। यहां 2014 से आम महोत्सव आयोजित करवाया जाता है।
विज्ञापन
राजधानी में 31 सालों से लगातार जुलाई महीने में आम महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा था। मलिहाबाद लखनऊ, पटना, जयपुर, नासिक, झारखंड और दिल्ली एनसीआर से कृषि वैज्ञानिक और आम की व्यवसायिक खेती करने वाले किसान इसमें शामिल होते थे। पिछले साल आम महोत्सव में आम की 10 फुट ऊंची प्रतिकृति स्थापित हुई थी। जिस पर अपने हस्ताक्षर करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि यह आम महोत्सव है लेकिन बहुत खास है।
विज्ञापन
आम प्रेमियों को भी यह महोत्सव बेहद खास है क्योंकि यहां आम खाने से जुड़ी महिलाओं और बच्चों के बीच अनूठी प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। जनकपुरी दिल्ली हाट के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि गर्मियों से शुरू होकर मानसून तक यहां लगभग दर्जन भर महोत्सव होते हैं लेकिन इस साल सब स्थगित कर दिया गया है। जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती स्थिति ऐसी ही रहने वाली है।
विज्ञापन