फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pooja special train for passengers convenience, more fare will be charged

यात्रियों की राह आसान करने के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, वसूला जाएगा अधिक किराया

Sat, 24 Oct 2020 11:04 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 24 Oct 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pooja special train for passengers convenience, more fare will be charged
यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस पहल से यात्रियों की राह आसान होने के साथ रेलवे की कमाई भी बढ़ रही है। ऐसा इसलिए भी है कि स्पेशल ट्रेन में अन्य ट्रेनों के मुकाबले यात्रा किराया भी अधिक वसूला जा रहा है।

विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रख रेलवे ने सभी को आरक्षित सीट देने की नीति के तहत प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जिस रूट पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी उस रूट पर स्पेशल ट्रेन के साथ क्लोन ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसके ही देखते हुए रेलवे ने 30 नवंबर तक आनंद विहार-भागपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा नई दिल्ली-दरभंगा के बीच 26 नवंबर तक बरास्ता मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसी तरह नई दिल्ली-जयनगर के बीच स्पेशल ट्रेन मुसाफिरों की राह आसान करने के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, पनियहवा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी चलेगी। नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली सुपर फास्ट  स्पेशल 29 नवंबर तक चलेगी तो रविवार से दिल्ली जंक्शन-सहरसा-दिल्ली जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल चलेगी। इसके अलावा वाराणसी-जम्मूतवी-वाराणसी, दिल्ली जंक्शन-देहरादून-दिल्ली जंक्शन, लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ, दिल्ली जंक्शन-बठिंडा-दिल्ली जंक्शन, श्रीगंगानगर-दिल्ली जंक्शन-श्रीगंगानगर स्पेशल, अजमेर-अमृतसर-अजमेर, जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी यात्रियों की राह आसान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed