{"_id":"66f4ffac6948bcc58705778c","slug":"pooja-khedkar-bail-hearing-postponed-in-delhi-high-court-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से राहत, अब HC में 4 अक्तूबर को सुनवाई; पुलिस ने किया बड़ी साजिश का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से राहत, अब HC में 4 अक्तूबर को सुनवाई; पुलिस ने किया बड़ी साजिश का दावा
Thu, 26 Sep 2024 12:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:01 PM IST
सार
दिल्ली हाईकोर्ट में पूजा खेडकर के मामले में सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अगली सुनवाई चार अक्तूबर को होगी। वहीं, पुलिस का दावा है कि मामले में एक बड़ी साजिश सामने आ रही है।
विज्ञापन
पूजा खेडकर
- फोटो : एक्स/अन्य
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट में पूजा खेडकर के मामले में एक बार सुनवाई फिर टल गई है। अब इस मामले की सुनवाई चार अक्तूबर को होगी, तब तक पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से भी मिली छूट भी जारी रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट में पूजा खेडकर के वकीलों ने अपना फक्ष रखने के लिए और समय मांगा है। इस बीच दिल्ली पुलिस के वकील ने अदालत को बताया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मामले में एक बड़ी साजिश सामने आ रही है।
विज्ञापन
इससे पहले पांच सितंबर को मामले की सुनवाई हुई थी। इसमें पूजा ने कोर्ट से कहा था कि वह अपनी विकलांगता की जांच एम्स में कराने को तैयार हैं। सुनवाई के बाद जस्टिस सुब्रमण्यम प्रासद ने कहा था कि पुलिस ने मामले में जांच करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है, इसलिए सुनवाई स्थगित की जा रही है।
विज्ञापन