{"_id":"6271b7d45ca9ed10349fc42e95bdbe48","slug":"polytechnic-student-s-death-scene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक छात्र की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक छात्र की मौत पर हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में रविवार सुबह एक पॉलिटेक्निक छात्र मेहताब की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के वक्त वह बाइक से जॉब पर जा रहा था। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने संयुक्त जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही उन्हें समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-23 संजयनगर निवासी मेहताब शेख (22) पिलखुवा स्थित मोनार्ड यूनिवर्सिटी में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता था।
भाटिया मोड़ स्थित एक निजी कंपनी में वह पार्ट टाइम जॉब भी करता था। रविवार की सुबह वह बाइक से ऑफिस जा रहा था, नासिरपुर फाटक के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मेहताब को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेहताब को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
मेहताब के भाई नसरूद्दीन ने बताया कि हादसे के दो घंटे बाद तक मेहताब ने उनसे व परिवार के अन्य लोगों से बात की। एकाएक उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि डॉक्टरों ने मेहताब के शरीर में आई चोटों का सही ढंग से चेकअप नहीं किया। उसके सिर में गुम चोटें थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर मेहताब के परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर परिजनों को शांत किया। एसएसआई घनश्याम गौड़ ने बताया कि मेहताब के भाई नसरूद्दीन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।