फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution level serious in 19 areas of Delhi AQI crosses 400

सांसों पर संकट: दिल्ली के 19 इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर, AQI 400 पार; फिर बढ़ेगी ग्रैप-3 की पाबंदियां!

Thu, 30 Nov 2023 08:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 08:25 PM IST
सार

Delhi Air Pollution: दिल्लीवालों को अभी आने वाले दिनों मे प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिम व उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली बर्फीली हवा दिल्ली का पारा गिरा सकती है। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। 

विज्ञापन
Pollution level serious in 19 areas of Delhi AQI crosses 400
दिल्ली में दम घोंट रही हवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी बदलाव और ग्रैप-3 की पाबंदियों से मिली छूट के बाद से आधी दिल्ली का प्रदूषण लोगों का दम घोंट रहा है। दिल्ली के 38 केंद्रों में से शाम सात बजे 19 केंद्रों पर प्रदूषण का सूचकांक 400 से अधिक दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी है। वहीं इस दौरान दिल्ली का प्रदूषण स्तर बढ़कर 401 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों की माने तो दिल्ली में खराब होते हालत के पीछे स्थानीय कारण है। ठंड के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे हैं। हवा की गति भी काफी मध्यम होने के कारण प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद भी कम है। अगर स्थिति गंभीर हुई तो फिर से ग्रैप-3 की पाबंदियां बढ़ाई जा सकती हैं। 

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक गुरुवार को 19 केंद्रों में हवा गंभीर श्रेणी में रही। इन क्षेत्रों का एक्यूआई 400 के पार रहा। इनमें एनएसआईटी द्वारका का एक्यूआई 410, आरके पुरम का एक्यूआई 413, पंजाबी बाग का एक्यूआई 449, नार्थ कैंपस का एक्यूआई 411, नेहरू नगर का एक्यूआई 433, द्वारका सेक्टर 8 का एक्यूआई 410, पटपड़गंज का एक्यूआई 418, अशोक विहार का एक्यूआई 435, सोनिया विहार का एक्यूआई 418, जहांगीरपुरी का एक्यूआई 449, रोहिणी का एक्यूआई 429, विवेक विहार का एक्यूआई 438, नरेला का एक्यूआई 405, ओखला का एक्यूआई 414, वजीरपुर का एक्यूआई 459, बवाना का एक्यूआई 441, मुंडका का एक्यूआई 458, आनंद विहार का एक्यूआई 416 और बुराड़ी क्रांसिग का एक्यूआई 418 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फीली हवा बढ़ाएगी दिल्ली की समस्या
दिल्लीवालों को अभी आने वाले दिनों मे प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिम व उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली बर्फीली हवा दिल्ली का पारा गिरा सकती है। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। ऐसा होने पर एक बार फिर से सांस के मरीजों की समस्या बढ़ जाएगी। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और गंभीर रूप से बीमार लोगों को काफी दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई, लेकिन केद्रों पर दर्ज नहीं हो पाई। शुक्रवार को दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में छह दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से चलने वाली ठंडी हवा के कारण सुबह का तापमान गिर कर 11 डिग्री तक आ सकता है।

10 साल में चौथी बार सबसे ठंडा रहा दिसंबर
दिसंबर माह में चली ठंडी हवाएं और बेमौसम हुई बारिश के कारण पिछले 10 साल में दिसंबर 2023 चौथी बार सबसे ठंडा रहा। साल 2013 में दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान सबसे कम 27.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि साल 2023 में दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 27.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2021 दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 27.08 और साल 2020 दिसंबर व साल 2017 दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 27.09 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार साल 2023 में तीन दिन बारिश दर्ज हुई है। पूरे माह औसत 0.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारिश का यह आंकड़ा साल 2018 के बाद सबसे ज्यादा है। साल 2018 में भी दिसंबर माह में तीन दिन बारिश दर्ज हुई थी।

प्रदूषण का स्तर

दिन             प्रदूषण सूचकांक
24 नवंबर             415
25 नवंबर             389
26 नवंबर             396
27 नवंबर             395
28 नवंबर             312
29 नवंबर             290
30 नवंबर             398
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed