{"_id":"652455854249af639d0213b3","slug":"pollution-level-may-increase-in-delhi-due-to-cold-winds-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Pollution: कल से खराब हो सकती है दिल्ली की हवा, ठंडी हवाओं के कारण बढ़ेगा प्रदूषण का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Pollution: कल से खराब हो सकती है दिल्ली की हवा, ठंडी हवाओं के कारण बढ़ेगा प्रदूषण का स्तर
Tue, 10 Oct 2023 01:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:03 AM IST
सार
मंगलवार को हवा दक्षिण-पश्चिम की ओर से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 8 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार से हवा खराब श्रेणी में जाने की आशंका है। ऐसे में हवा की गति 8 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे चलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। मंगलवार को भी हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। इसके बाद बुधवार से हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में दो दिन के बाद हवा धीरे-धीरे प्रदूषित हो रही है। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया, जोकि रविवार के मुकाबले 11 सूचकांक अधिक है। वहीं, चार इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया है। बता दें दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहला चरण लागू है।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार सोमवार को हवा की दिशा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम रही। वहीं, हवा 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। इससे हवा की गति कम होने से प्रदूषण कर्ण बढ़ रहे हैं। मंगलवार को हवा दक्षिण-पश्चिम की ओर से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 8 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बुधवार से हवा खराब श्रेणी में जाने की आशंका है। ऐसे में हवा की गति 8 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे चलेगी। इस दौरान सुबह के समय हल्की धुंध भी रहेगी। बृहस्पतिवार से सुबह के समय उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशाओं से 12 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। हालांकि, आसमान साफ रहेगा और धुंध के साथ आएगी।
विज्ञापन
चार इलाकों में खराब श्रेणी में रही हवा
चार इलाकों में हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। सोमवार को शादीपुर में एक्यूआई 287, वजीरपुर में 221, विवेक विहार 203 व आनंद विहार में 206 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित रहा, यहां एक्यूआई 218 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। इसके बाद गुरुग्राम 97, फरीदाबाद 186, गाजियाबाद 152 व नोएडा में एक्यूआई 146 दर्ज किया गया।