फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pollution level in delhi decreased

प्रदूषण : हवा की गति बढ़ने और कोहरा छंटने से दिल्ली-एनसीआर में हुए ऐसे हालात

Wed, 27 Dec 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
pollution level in delhi decreased
pollution in delhi - फोटो : विवेक निगम

हवा की गति बढ़ने से और कोहरा छंटने से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में बेहद मामूली फर्क आया है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को हवा के गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई। जबकि नोएडा और गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में ही बनी हुई है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 रिकॉर्ड किया गया जबकि सोमवार को यह एक्यूआई 372 दर्ज था। वहीं नोएडा के एक्यूआई (476) में कोई फर्क नहीं आया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के एक्यूआई में बहुत ही मामूली गिरावट हुई है। गाजियाबाद में सोमवार को एक्यूआई 462 रिकॉर्ड हुआ था जबकि मंगलवार को यह 445 दर्ज हुआ। वहीं गुरुग्राम की स्थिति सुधरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम साढ़े पांच बजे सीपीसीबी के रीयल टाइम स्थिति के मुताबिक पर्टिकुलेट मैटर 10 अपने सामान्य मानक से तीन गुना ज्यादा 335 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया।

यह सामान्य मानक 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से तीन गुना ज्यादा है। वहीं पीएम 2.5 भी अपने सामान्य मानक से तीन गुना (225 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) ज्यादा रिकॉर्ड गिया। पीएम 2.5 का सामान्य मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। 

जानें दिल्ली-एनसीआर की एक्यूआई

pollution level in delhi decreased
pollution in delhi - फोटो : विवेक निगम

स्थान             एक्यूआई 
दिल्ली               335 
नोएडा               476 
गाजियाबाद        445 
गुरुग्राम            268 
फरीदाबाद         272 

नोट : यह सीपीसीबी के जरिए मंगलवार को शाम चार बजे जारी एक्यूआई का आंकड़ा है। 201 से 300 का एक्यूआई खराब व 301 से 400 का एक्यूआई बहुत खराब और 401 से 500 का एक्यूआई गंभीर हवा की श्रेणी को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed