{"_id":"65c6dd631ad374beac09731b","slug":"pollution-level-dropped-in-the-capital-delhi-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गिरा, साफ हवा में लोगों ने ली सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गिरा, साफ हवा में लोगों ने ली सांस
Sat, 10 Feb 2024 07:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 10 Feb 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में लगातार चल रही तेज हवा ने प्रदूषण का स्तर गिरा दिया है। शुक्रवार को लोगों ने सबसे साफ हवा में सांस ली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी है। सुबह से ही आसमान में साफ रहा। दिन में अच्छी धूप खिली। लोधी रोड़ इलाके की हवा संतोषजनक और 32 इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा। दो इलाकों में हवा खराब रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को औसत छह किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चली। इस दौरान हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा से चली। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, लोधी रोड़ की हवा सबसे साफ दर्ज की गई, यहां एक्यूआई 95 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी है। वहीं, मथुरा रोड़ में 101, आया नगर व जेएलएन में 104, श्री अरविंदो मार्ग में 112, ओखला फेज-दो में 116, आरके पुरम में 120, न्यू मोती बाग में 124 व नेहरु नगर में 142 समेत 32 इलाकों में मध्यम श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया। दो इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पूसा में 205 व बवाना में 236 सूचकांक रहा।
विज्ञापन
गाजियाबाद की हवा रही सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 112 रहा, जो मध्यम श्रेणी है। नोएडा में 112, फरीदाबाद में 133, ग्रेटर नोएडा में 137, गुरुग्राम में 189 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन