फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pollution in delhi ncr School opened in Sector 11 of Noida despite DM order

दिल्ली से भी खराब है नोएडा की हवा, फिर भी डीएम के आदेश को ताक पर रख खुला स्कूल

Thu, 14 Nov 2019 10:23 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
pollution in delhi ncr School opened in Sector 11 of Noida despite DM order
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में प्रदूषण की स्थिति दिल्ली से भी ज्यादा खराब है। इसके चलते डीएम ने सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। हालांकि एक स्कूल प्रशासन ने  डीएम के आदेश का उल्लंघन किया है। नोएडा के सेक्टर 11 में मॉर्डन स्कूल खोला गया है। 

विज्ञापन


वहीं किसी भी बच्चे के चेहरे पर मास्क तक नहीं है। यही नहीं वहां पर छोटे- छोटे बच्चों से आउटडोर एक्टिविटी भी करवाई जा रही हैं। स्कूल के टीचर ने कहा कि स्कूल खोलने का फैसला मैनेजमेंट का है।  
विज्ञापन


सीपीसीबी ने दिया है आदेश, दो दिन बंद रहेंगे दिल्ली-एनसीआर के स्कूल
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली-एनसीआर के सभी स्कूलों को शुक्रवार तक बंद रखने की सिफारिश की है। साथ ही हॉट मिक्स प्लांट, स्टोन क्रशर समेत कोयले से चलने वाली फैक्ट्रियां भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीसीबी की सिफारिश पर ईपीसीए ने सभी राज्यों को इसके दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। ईपीसीए अध्यक्ष भूरेलाल का कहना है कि प्रदूषण के लिहाज से दिल्ली-एनसीआर के हालात आपातकाल तक पहुंच गए हैं। ऐसे में सभी स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिए जाएं।

ईपीसीए के दिशानिर्देश के बाद दिल्ली सरकार ने दो दिन के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि उत्तर भारत में पराली प्रदूषण के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल को बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बंद करने का फैसला लिया है।

इससे पहले सीपीसीबी की टास्क फोर्स ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। सीपीसीबी को पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। हवा की गुणवत्ता 500 से पार जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed