फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution in Delhi-NCR: Air quality 'very poor' at Anand Vihar, temperatures drop

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण: आनंद विहार पर वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब', तापमान लुढ़का

Mon, 13 Dec 2021 08:31 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 13 Dec 2021 08:31 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के बवाना में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में ही 356, चांदनी चौक पर 324, द्वारका में 310 दर्ज किया गया। वहीं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक्यूआई में काफी सुधार हुआ है।

विज्ञापन
Pollution in Delhi-NCR: Air quality 'very poor' at Anand Vihar, temperatures drop
दिल्ली में वायु गुणवत्ता - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता में पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है। हालांकि सोमवार सुबह सात बजे आनंद विहार पर वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 383 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के बवाना में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में ही 356, चांदनी चौक पर 324, द्वारका में 310 दर्ज किया गया। वहीं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक्यूआई में काफी सुधार हुआ है। यहां एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 238 और आईटीओ पर 'मध्यम' श्रेणी में 153 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Pollution in Delhi-NCR: Air quality 'very poor' at Anand Vihar, temperatures drop
सर्दी के बीच अलाव से तापते हुए लोग - फोटो : ANI

इस बीच नोएडा के सेक्टर 62 पर वायु गुणवत्ता में बहुत सुधार हुआ है। यहां सुबह सात बजे एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 265, सेक्टर 125 में बहुत 257 वहीं सेक्टर एक में 'बहुत खराब' श्रेणी में 314 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 319, वसुंधरा में 329 वहीं संजय नगर में 'खराब' श्रेणी में 289 दर्ज किया गया।

हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 51 में 'खराब' श्रेणी में 266, टेरी ग्राम में 'मध्यम' श्रेणी में 171 और विकास सदन में 'बहुत खराब' श्रेणी में 297 दर्ज किया गया। इस बीच फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 311, सेक्टर 11 में 313, सेक्टर 30 में 'खराब' श्रेणी में 288 दर्ज किया गया।

दिल्ली में सर्दी बढ़ी

दिल्ली में सर्दी बढ़ गई है। तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। यहां कोहरा छाया हुआ है। रात में जगह जगह अलाव जलते देखे गए। लोग उन्हें घेरे बैठे हुए ताप रहे थे। हल्की-हल्की सर्द हवाएं भी चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed