{"_id":"5d917c628ebc3e93bf3bc526","slug":"pollution-certificate-will-not-made-in-many-district-on-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज नहीं बनेंगे प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र, हड़ताल पर रहेंगे यूपी सरकार से नाराज केंद्र संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नहीं बनेंगे प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र, हड़ताल पर रहेंगे यूपी सरकार से नाराज केंद्र संचालक
Mon, 30 Sep 2019 09:24 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Sep 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र आज नहीं बन सकेंगे। गाजियाबाद समेत मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर के कई जिलों में प्रदूषण जांच केंद्र संचालक सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। जांच शुल्क बढ़वाने की मांग को लेकर हड़ताली केंद्र संचालक डीएम को ज्ञापन भी देंगे।
गाजियाबाद पीयूसी ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष दीपक अनेजा ने बताया कि प्रदूषण जांच शुल्क की दरें 2013 में संभागीय परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित की गई थी। इसके बाद 6 साल से इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
परिवहन विभाग की अन्य सेवाओं जैसे लाइसेंस, फिटनेस, परमिट के शुल्क में कई गुना वृद्धि की जा चुकी है। बीते सात माह से प्रदूषण जांच शुल्क की दरों में वृद्धि किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन अधिकारी और सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
इसको लेकर सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के साथ-साथ मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर के केंद्र संचालक भी हड़ताल पर रहेंगे।

सोमवार को प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाएंगे। इसके बाद यूनियन पदाधिकारी लखनऊ जाकर परिवहन आयुक्त से मुलाकात कर अपनी मांग रखेंगे। उनका कहना है कि अगर प्रदूषण जांच शुल्क में वृद्धि नहीं की जाती तो केंद्र संचालकों को मजबूरी में अपने केंद्र बंद करने पड़ेंगे।