Air Pollution: तेज हवा से उड़ा प्रदूषण, लंबे समय के बाद बेहद खराब से खराब श्रेणी में आया दिल्ली-एनसीआर का स्तर
सोमवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज गति से हवा चल सकती है, हालांकि तापमान गिरने से प्रदूषण स्तर बढ़ने की आशंका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में चली तेज हवा से प्रदूषण स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर बेहद खराब से खराब श्रेणी में आया है। वहीं एनसीआर के कई शहरों में स्थिति बेहतर हुई है। हालांकि सोमवार से दिल्ली में तापमान गिरने से प्रदूषण स्तर में बढ़त होने की आशंका है।
रविवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 140 घटकर 213 दर्ज किया गया, जो एनसीआर में फरीदाबाद (264) के बाद सबसे अधिक दर्ज किया गया। एनसीआर के प्रदूषण सूचकांक की बात करें तो अधिकतर जगहों पर प्रदूषण सूचकांक 200 के नीचे रहा। प्रदूषण सूचकांक नोएडा में 157, गुरुग्राम में 118, ग्रेटर नोएडा में 162, गाजियाबाद में 169, चरखी दादरी में 95, बल्लभगढ़ में 167 और बहादुरगढ़ में 95 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किमी की गति से निचले स्तर पर हवा चली, जिससे प्रदूषण स्तर में तेजी से गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज गति से हवा चल सकती है, हालांकि तापमान गिरने से प्रदूषण स्तर बढ़ने की आशंका है। सुबह के समय बादल छा सकते और हल्की धुंध से प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है। शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवा के बाद कोल्ड डे की स्थिति से प्रदूषण स्तर में बढ़त होगी। अगले तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।
सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी। प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी से बढ़कर बेहद खराब श्रेणी में जा सकता है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से 12-14 किमी की गति से हवा चली। सुबह धुंध के कारण शनिवार को मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।