फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   polluted air for the third consecutive day in Delhi-NCR Noida is most 

दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन जहरीली रही हवा, नोएडा सबसे अधिक प्रदूषित

Mon, 09 Dec 2019 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
polluted air for the third consecutive day in Delhi-NCR Noida is most 
pollution in delhi ncr - फोटो : पीटीआई

दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन रविवार को हवा जहरीली रही। हवा की रफ्तार धीमी होने के चलते नोएडा और गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर तो दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में बहुत खराब रहा। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी हवाओं की चाल सुस्त रहेगी। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद नहीं है।  

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में हवा की चाल 5 किमी प्रति घंटा के आसपास बनी हुई है। इससे दिल्ली की हवा में प्रदूषण स्थिर हो गया है। एनसीआर में सबसे खराब हवा नोएडा की रही। यहां एक्यूआई 414 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद का सूचकांक 413 पर रहा। दिल्ली, ग्रेटर नोएडा व गुरुग्राम का एक्यूआई 391, 395 व 362 रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी हवा की चाल में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। इससे प्रदूषण का स्तर कमोबेश स्थिर रहेगा। 10 दिसंबर को हवा की चाल में थोड़ी तेजी आएगी। इससे प्रदूषण स्तर में मामूली गिरावट आ सकती है। 11 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की चाल तेज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रदूषण स्तर में गिरावट आने का पूर्वानुमान सीपीसीबी लगा रहा है। ‘सफर’ ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को लंबे समय या अत्यधिक परिश्रम न करने की सलाह दी है। उसने लोगों से काम के बीच में आराम करने को कहा है। साथ ही अस्थमा के बीमार लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।  

शहर   एक्यूआई
नोएडा 414
गाजियाबाद 413
ग्रेटर नोएडा 395
दिल्ली 391
गुरुग्राम 362

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed