फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics the reason of the lives of innocent children.

सियासी बिसात पर सुलगा सुनपेड़, चुनावी खेल ने ली मासूमों की जान

Mon, 26 Oct 2015 12:48 PM IST
मुकेश शर्मा/ अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
Politics the reason of the lives of innocent children.

तख्त व ताज की शतरंजी बिसात के चौसर पर शह मात के खेल में कब कौन प्यादा बन जाए पता भी नहीं चलता। पांच दिन पहले हुआ सुनपेड़ का अग्निकांड किसी शतरंजी बिसात से कम नहीं है।

विज्ञापन


इस शतरंजी खेल में जहां पिछले साल से गांव में तीन लोगों की निर्मम हत्या हुई। वहीं, इस साल भी दलित परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश हुई, जिसमें दो मासूम बच्चों को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सुनपेड़ की राजनीति बंगला वाले परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इस परिवार ने कभी भी गांव की राजनीति को अपने घर की दहलीज से बाहर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के मास्टरमाइंड पर सस्पेंस बरकरार

Politics the reason of the lives of innocent children.

यहां से बृगभान, राजपाल, दुलीचंद जेलदार, बिजेंद्र और बलवंत ने गांव पर राज किया। लेकिन समय के साथ सत्ता के मजा ने अब बंगला वाले परिवार को कई गुटों में बांट दिया है।

सत्ता हथियाने के लिए बंगला परिवार के लोग अब एक-दूसरे पर व्यंग्यात्मक तीर ही नहीं चलाते, बल्कि अदालती चक्कर भी लगा रहे हैं।

गांव में चर्चा है कि दलित परिवार में हुआ अग्निकांड इसी सत्ता को लेकर है। हालांकि अभी कांड का मास्टमाइंड कौन है? इस पर जितने मुंह, उतनी बातें हैं। कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

सत्ता की चाभी-
नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि 1983 के बाद गांव की सत्ता का केंद्र बिंदु बलवंत रहा है। जिसके कारण वह एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार सरपंच पद पर पहुंचा।

2005 के चुनाव बलवंत ने अपने चचेरे भाई बिजेंद्र के अलग होने के बावजूद प्रतिद्वंद्वी राजेश बोहरे को सात वोटों से हारा।

सियासी खींचतान के आधार

Politics the reason of the lives of innocent children.

प्रभाती के खेवनहार-
2001 में सरपंच पद आरक्षित होने के कारण जब अग्निकांड के पीड़ित जितेंद्र की दादी प्रभाती की नैया भी आरोपी बलवंत ने ही पार लगाई थी। जिसकी पुष्टि खुद प्रभाती के प्रतिद्वंद्वी रहे रामप्रकाश करते हैं।

वे बताते हैं कि बलवंत के साथ उसकी सदा खटपट रही। इसलिए बलवंत ने प्रभाती को मेरे खिलाफ खुलकर समर्थन किया था। प्रभाती, बलवंत से हर पंचायती काम में सलाह लेती थी।

सत्ता की लड़ाई-
लोग अब अग्निकांड को सत्ता की लड़ाई से जोड़ने लगे है। चर्चा है कि अग्निकांड में 70 वर्षीय बलवंत का नाम इसलिए लिया गया है, ताकि सत्ता की लड़ाई में बलवंत सदा-सदा के लिए बाहर हो जाए।

सरपंच पद के उम्मीदवार बिजेंद्र कहते हैं कि बलवंत का साथ मिलने से इस बार चुनावी नैया पार हो जाती। लेकिन सत्तालोलुप लोग इस हादसे को चुनावी फायदे को इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed