Delhi: शिवलिंग के आकार के फव्वारों पर AAP-BJP में तकरार, आप नेता संजय सिंह बोले- शिवलिंग का हुआ है अपमान
जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर धौलाकुआं रास्ते में शिवलिंग आकार के फव्वारे लगाए गए हैं। इन शिवलिंग के आकार के फव्वारों को लेकर सियासत शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर धौलाकुआं रास्ते में शिवलिंग आकार के फव्वारे लगाए गए हैं। इन शिवलिंग के आकार के फव्वारों को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इसपर एतराज जताया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि शिवलिंग सजावट के लिए नहीं है, इसकी पूजा होती है। केंद्र सरकार और एलजी ने धर्म का अपमान किया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मोदी जी के नेतृत्व में शिवलिंग का अपमान किया गया और भाजपाई पीएम की तारीफ कर रहे हैं। दिल्ली के LG शिवलिंग का अनादर करके वाहवाही लूट रहे हैं। BJP को देश से माफी मांगनी चाहिये एलजी पर कार्रवाई करो'।
मोदी जी के नेतृत्व में शिवलिंग का अपमान किया गया और बेशर्म भाजपाई मोदी की तारीफ़ कर रहे हैं।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) August 31, 2023
दिल्ली के LG शिवलिंग का अनादर करके वाहवाही लूट रहे हैं।
BJP को देश से माफ़ी माँगनी चाहिये LG पर कार्यवाही करो। pic.twitter.com/72mjQ2cmz9