जैन की सेहत पर सियासत: भाजपा के अहंकार को देख रही है जनता, केजरीवाल बोले- माफ नहीं करेंगे भगवान
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि वह सत्येंद्र जैन की बेहतर सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। भाजपा सरकार के अहंकार और जुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचे दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तस्वीरें सामने आने के बाद मुख्यमंत्री समेत आम आदमी पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि वह सत्येंद्र जैन की बेहतर सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। भाजपा सरकार के अहंकार और जुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान इनको कभी माफ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता और ईश्वर हमारे साथ हैं। केजरीवाल के मुताबिक, वह सरदार भगत सिंह के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट किया कि सत्येंद्र जैन की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। सोमवार उनको अस्पताल ले जाया गया। जिस तरह से भाजपा सरकार अन्याय, अत्याचार कर रही है, ये तानाशाही की इंतेहा है। वहीं, कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने लिखा कि दिल्लीवासियों को अच्छे अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक देने वाले सत्येंद्र जैन की तबीयत गंभीर है। उनका वजन 35 किलो कम हो गया है। बीजेपी एक सच्चे ईमानदार जनसेवक को जिस तरह परेशान कर रही है, उसे दिल्ली की जनता देख रही है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लिखा कि कोई भी देख सकता है कि कैसे सत्येंद्र जैन भाई साहब को बिना कुछ साबित हुए जेल में रखा गया है। उनकी सेहत गिरती जा रही है। आतिशी ने भी भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
आप नेताओं का कहना है कि सत्येंद्र जैन को स्पाइनल इंजरी की गंभीर समस्या है। जेल के बाथरूम में गिरने के कारण उन्हें यह समस्या हुई है। तीन मई 2023 को की गई एमआरआई के डॉक्टरों ने तत्काल रीढ़ की हड्डी की सर्जरी और उचित पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल की सलाह दी है। इसके लिए सत्येंद्र जैन को जेल अधिकारियों ने प्रतीक्षा सूची में नंबर 416 पर रखा गया है। पांच महीनों के बाद ही वह सर्जरी करा पाएंगे। इससे उन्हें गंभीर समस्या हो सकती है। उन्हें रात को नींद नहीं आती है और गंभीर अवसाद में हैं।